Headlines

Delhi Shopping Markets: दीवाली पर दिल्ली के इन बाजारों से करें शॉपिंग, कम खर्च में ज्यादा आएगा सामान


दिवाली पर बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. हर कोई अपने घर को सजाने, नए कपड़े खरीदने और रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट लेने की तैयारी करता है. लेकिन त्योहार के समय खरीदारी में बजट बिगड़ना भी आम बात है. ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं या दिवाली पर यहां शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ मशहूर बाजार आप जरूर जाएं. यहां सजावट के सामान से लेकर कपड़े, ज्वेलरी और मिट्टी के दीये तक कई चीजें मिल जाती हैं.

चांदनी चौक और किनारी बाजार

दिवाली की शॉपिंग के लिए चांदनी चौक और किनारी बाजार अच्छे ऑप्शंस हैं. यहां कपड़े, साड़ियां, ज्वेलरी, पूजा का सामान और घर सजाने की चीजें खरीद सकते हैं. किनारी बाजार में तोरण, कंदील, सजावटी लड़ियां, गिफ्ट पैकिंग और शादी-पार्टी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिलता है. अगर आप एक ही जगह पर कई तरह की खरीदारी करना चाहते हैं, तो इन बाजारों में जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार 

सदर बाजार और कुम्हार ग्राम

अगर आपको दिवाली पर सजावट का सामान थोक में खरीदना है, तो सदर बाजार जा सकते हैं. यहां दीये, सजावटी सामान, लाइट की लड़ियां और गिफ्ट आइटम की कई दुकानें हैं. वहीं, मिट्टी के दीये और पारंपरिक सजावट पसंद करने वालों के लिए उत्तम नगर का कुम्हार ग्राम अच्छा विकल्प है. यहां मिट्टी के दीये, बर्तन और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां मिलती हैं. त्योहार पर मिट्टी के सामान से घर को पारंपरिक लुक दे सकते हैं.

सरोजिनी नगर, लाजपत नगर और करोल बाग

दिवाली पर अपने लिए नए कपड़े, फुटवियर, बैग और फैशन एक्सेसरीज खरीदनी हैं, तो सरोजिनी नगर और लाजपत नगर जा सकते हैं.यह लड़कियों की काफी पसंदीदा जगहों में से एक है. यहां अलग-अलग बजट में कई विकल्प मिल जाते हैं. वहीं, करोल बाग में कपड़ों, ज्वेलरी और सजावट के सामान की दुकानें हैं. खरीदारी करते समय अलग-अलग दुकानों पर कीमत जरूर पूछें, ताकि अपने बजट में बेहतर सामान चुन सकें.

भागीरथ पैलेस

दिवाली पर घर को रोशनी से सजाने का प्लान है, तो भागीरथ पैलेस आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. यह दिल्ली का मशहूर इलेक्ट्रिकल और लाइटिंग बाजार है. यहां सजावटी लाइटें, झालर, झूमर और घर को रोशन करने वाले कई तरह के आइटम मिलते हैं. खरीदारी से पहले अलग-अलग दुकानों पर कीमत और सामान की गुणवत्ता की तुलना करें, ताकि कम बजट में अपनी पसंद की लाइटिंग खरीद सकें.

यह भी पढ़ें : Why Girls Fear Lizards: आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *