Headlines

कलीग्स की गोद में बैठकर ‘बिल्लो रानी’ पर नाचा लड़का, ऑफिस में मचा गदर


आजकल कॉरपोरेट ऑफिसों का माहौल सिर्फ फाइलों और लैपटॉप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि काम के तनाव को दूर करने के लिए एम्प्लॉइज अक्सर मजेदार तरीके खोज ही लेते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही अतरंगी और बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने कॉरपोरेट वर्ल्ड के बोरिंग माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया है. ऑफिस के एक पुरुष कर्मचारी ने अपने तमाम कलीग्स के सामने बिपाशा बसु के सुपरहिट गाने ‘बिल्लो रानी’ पर ऐसा कातिलाना और फिल्मी डांस किया कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं.

फ्लाइंग किस और नशीली अदाएं: कभी ठुमके तो कभी कलीग की गोद में

वायरल हो रहे इस धमाकेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफिस के वर्कस्टेशन और डेस्क के बीचो-बीच लड़का अचानक पूरे टशन में डांस फ्लोर संभालता है. जैसे ही ‘बिल्लो रानी’ गाना बजता है, लड़का किसी बॉलीवुड हसीना की तरह कमर मटकाना और कातिलाना एक्सप्रेशन्स देना शुरू कर देता है. वह हवा में फ्लाइंग किस उछालता है, अपने बालों को झटकता है और डांस करते-करते अचानक सामने बैठे पुरुष कर्मचारियों की गोद में जा बैठता है. उसकी इस बिंदास और फिल्मी हरकतों को देखकर पूरा ऑफिस ठहाकों से गूंज उठता है.

कलीग्स ने बजाईं जमकर तालियां: ऑफिस में बन गया जश्न का माहौल

लड़के की इस बेझिझक और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने ऑफिस के बोरिंग माहौल में जान फूंक दी. आसपास मौजूद महिला और पुरुष कलीग्स अपनी-अपनी कुर्सियों से उठकर तालियां बजाने लगे और जोरदार हूटिंग करने लगे. हर कोई अपने मोबाइल में इस फनी और यादगार पल को रिकॉर्ड करता नजर आया. लड़के के कॉन्फिडेंस और लचकदार डांस मूव्स ने साबित कर दिया कि एन्जॉय करने के लिए किसी बड़े मंच की नहीं, बस सही मूड की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर बवंडर: लोग बोले- ‘ऐसा कलीग तो हर ऑफिस में होना चाहिए’

यह वीडियो इंस्टाग्राम और X पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. लोग एम्प्लॉई के इस मस्तीभरे अंदाज और कूल ऑफिस कल्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “बॉस भी सोच रहा होगा कि सैलरी काम की दूं या इस सॉलिड एंटरटेनमेंट की.” दूसरे यूजर ने लिखा, “ऐसे कलीग्स जिस ऑफिस में हों, वहां संडे को भी काम करने जाने का मन करेगा.” वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “क्या लचक और क्या अदाएं हैं भाई, बिपाशा बसु भी यह डांस देखकर हैरान रह जाएंगी.”

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *