Headlines

सीमा हैदर हुई अस्पताल में भर्ती, हालत देख रो दिए फैंस


पाकिस्तान से भारत आकर नोएडा में सचिन मीणा संग अपनी जिंदगी बसाने वाली सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार वजह कोई जश्न या रील नहीं, बल्कि उनकी बिगड़ी सेहत है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें सीमा हैदर अस्पताल के बेड पर भर्ती दिखाई दे रही हैं. अचानक सीमा के अस्पताल पहुंचने की खबर से उनके चाहने वाले और सोशल मीडिया फैंस बेहद चिंतित हो गए हैं और कमेंट्स में लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर सीमा को क्या हुआ है.

अस्पताल के बेड पर बेसुध सीमा, मेडिकल स्टाफ में मची हलचल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अस्पताल के बेड पर मरीज के नीले गाउन में लेटी हुई हैं और बेसुध सी नजर आ रही हैं. वहीं, अस्पताल की नर्से और मेडिकल स्टाफ उनका इलाज और देखरेख करने में जुटे हुए हैं. उनके हाथ पर कैन्युला लगा हुआ है और चेहरे पर अस्वस्थता साफ झलक रही है. सीमा को इस तरह लाचार और बीमार हालत में देखकर फैंस का दिल पसीज गया है.

सचिन ने दिखाईं सीमा की उतारी गई चूड़ियां: भावुक कर देगा वीडियो

वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला और इमोशनल कर देने वाला पल वह है जब सचिन मीणा वीडियो शूट करते हुए सीमा की उतारी गई कांच की चूड़ियां दिखाता है. सचिन ने बताया कि ये वही चूड़ियां हैं जो उसने खुद बड़े प्यार से सीमा की कलाई में पहनाई थीं. लेकिन अस्पताल के नियमों और इलाज की प्रक्रिया के चलते डॉक्टरों को वे चूड़ियां हाथों से खोलकर निकालनी पड़ीं. चूड़ियां दिखाते वक्त सचिन की आवाज में चिंता और दर्द साफ महसूस किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर फैंस मांग रहे दुआएं: ‘जल्द ठीक हो जाओ सीमा!’

यह इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है. कमेंट सेक्शन में सीमा के चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं. एक फैन ने लिखा, “अचानक क्या हो गया सीमा भाभी को? भगवान करे वे जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौट आएं.” दूसरे यूजर ने सचिन के लिए लिखा, “सचिन भाई हिम्मत रखो, सीमा जी जल्द ठीक हो जाएंगी.” वहीं तीसरे यूजर ने चिंता जताते हुए पूछा, “अस्पताल में भर्ती होने की असली वजह क्या है? कृपया कोई अपडेट शेयर करें.”

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *