Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करने वाले यात्रियों की एक छोटी सी लापरवाही कैसे बड़े हादसे और नुकसान की वजह बन सकती है, यह वीडियो इसका जीता-जागता सबूत है. वायरल वीडियो में एक ट्रेन तेज रफ्तार से पटरियों पर दौड़ती रही होती है. ट्रेन के भीतर कुछ यात्री हमेशा की तरह दरवाजे के पास बैठकर मोबाइल में मशगूल हैं. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि पटरियों के किनारे कोई उनके साथ एक बड़े हादसे को अंजाम देने के लिए घात लगाए बैठा है. पलक झपकते ही वहां कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी. पटरियों के पास छिपे एक शातिर शख्स ने जिस चालाकी और फुर्ती से इस कारनामे को अंजाम दिया, उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं.
चलती ट्रेन के दरवाजे पर मोबाइल चलाना पड़ा भारी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरियों पर दौड़ रही है. ट्रेन के एक डिब्बे के खुले दरवाजे पर बैठकर दो यात्री सफर कर रहे हैं. इन दोनों यात्रियों का पूरा ध्यान अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन पर है. वे इस बात से बिल्कुल बेखबर हैं कि पटरियों के किनारे कोई उनके स्मार्टफोन पर नजर गड़ाए बैठा है.
पलक झपकते ही शातिर चोर ने मार लिया झपट्टा
जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ती है, पटरियों के ठीक किनारे खड़ा एक शातिर चोर हवा में हाथ उछालकर दरवाजे पर बैठे यात्री के हाथ पर तगड़ा वार करता है. चोर की फुर्ती इतनी तेज थी कि यात्री को संभलने का मौका तक नहीं मिलता और फोन सीधे चोर के हाथ में चला जाता है. रफ्तार तेज होने के कारण पीड़ित यात्री अंदर बैठे-बैठे सिर्फ देखता रह जाता है.
झाड़ियों में गायब हुए चोर
स्मार्टफोन हाथ में आते ही वह स्नैचर पटरियों के पत्थरों पर अपना संतुलन बनाता है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि मोबाइल छीनने के बाद वह पटरियों के किनारे पैदल चलते हुए अपने एक अन्य साथी से मिलता है और दोनों बड़े आराम से झाड़ियों के पीछे बने रास्ते से गायब हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें; कलीग्स की गोद में बैठकर ‘बिल्लो रानी’ पर नाचा लड़का, ऑफिस में मचा गदर
रेल पटरी के किनारे बैठे चोरों से सावधान!😭 देखें ये लोग चलती ट्रेन से किस तरह चोरी करते है ,जो लोग खिड़की पर बैठकर मोबाइल चलाते है ये उनके हाथ से झपटकर मोबाइल छीन लेते है। ऐसे में बो खिड़की से नीचे भी गिर सकता है और दुर्घटनाएं हो जाती है ,इसलिए ट्रेन के दरवाजे पर ना…Read more https://t.co/k9iTPZYOHs
— Pradeep Chaudhary (@pradeepgr63) October 31, 2026
वीडियो देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
ट्रेन चोरी का यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट सेक्शन में यात्रियों की इस बेवकूफी पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. एक यूजर गुस्से में कमेंट करते हुए लिखता है कि सरकार और रेलवे कितना भी समझा ले, लेकिन इन लोगों को चलती ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल चलाने की बीमारी नहीं जाएगी, अब भुगतो. वहीं, एक अन्य यूजर चोर की फुर्ती देखकर हैरानी जताते हुए लिखता है कि, चोर ने जिस तरह रफ्तार में फोन छीना, अगर उसका पैर पटरियों के नीचे आ जाता तो जान से हाथ धो बैठता, थोड़े से पैसों के लिए लोग मौत से खेल रहे हैं.
एक तीसरे यूजर ने बाकी लोगों को सचेत करते हुए लिखा, यह वीडियो हर उस मुसाफिर के लिए बड़ी चेतावनी है जो सफर में खिड़की या दरवाजे के पास बैठकर फोन चमकाते हैं, हमेशा सावधान रहें. कुल मिलाकर यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे एक बड़ी सीख मान रहे हैं.
यह भी पढ़ें; बड़ी मुश्किल’ पर साड़ी में हसीना का कातिलाना डांस, वीडियो वायरल
