Headlines

‘कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती’, CM योगी का सपा पर बड़ा हमला


सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को नगरीय जीवन सुगमता के लिए 880 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए 2017 से पहले की सपा पर विकास बाधित करने और माफिया संस्कृति को प्रश्रय देने के लिए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी माफिया प्रवृत्ति की पार्टी है. जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही समाजवादी पार्टी के लोग कभी सीधे नहीं हो सकते हैं. जब भी मौका मिला, जमीन कब्जा करना इन लोगों की प्रवृत्ति है.

मुख्यमंत्री ने सपा शासन की कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि जेल रोड पर गोरखपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार की दो हवेलियां हुआ करती थीं. सपा सरकार के समय उस पर एक बार जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया. उस समय विरोध किया गया और उस रईस परिवार ने सपा के माफिया से जमीन बचाने के लिए अपनी दोनों हवेलियों को रात्रि भर में गिरा दिया.

गोरखपुरः चौरीचौरा में भोपा बाजार ROB का उद्घाटन, CM योगी ने किया परियोजनाओं का लोकार्पण

2017 के पहले था असुरक्षा का वातावरण- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले असुरक्षा का वातावरण था, बेटी स्कूल नहीं जा पाती थी, व्यापारी सुरक्षित माहौल में व्यापार करने की स्थिति में नहीं था. कहीं भी सुरक्षा की स्थिति नहीं थी और जब सुरक्षा नहीं थी तो कोई निवेश भी नहीं करता था. जबकि आज गोरखपुर में किसी गरीब की, किसी व्यापारी की, किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की जमीन या मकान पर कोई कब्जा करने का दुस्साहस नहीं कर सकता है. कोई किसी युवा के जीवन के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है.

अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

सीएम ने कहा कि आज किसी राह चलती बेटी के साथ छेड़खानी करने का दुस्साहस कोई नहीं कर सकता है. अगर किसी ने किया तो उसे जेल या जहन्नुम में से किसी एक रास्ते पर जाना होगा. उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी बेटियों और बहनों को सुरक्षा न दे सके, उसके लिए इससे ज्यादा नारकीय स्थिति दूसरी नहीं हो सकती. इसीलिए सरकार ने अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. 

‘मच्छर व माफिया से मुक्त शहर में तेजी से दौड़ता है विकास’

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण के साथ ही गोरखपुर में मच्छर और माफिया को समाप्त करने की पहली परियोजना को भी पूर्ण कर दिया गया है. जब कोई शहर मच्छर और माफिया मुक्त होता है, तो वहां विकास तेजी के साथ दौड़ता है. गोरखपुर में यही दौड़ने वाला विकास नजर आ रहा है.

देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में इस CM का आया नाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *