Headlines

‘प्यार को चुना’, CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- ‘दुनिया जाए भाड़ में’


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान ने शादी कर ली है. इस जोड़ की वेडिंग तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.वहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी की बधाई दी है. 
 उन्होंने उमर की तारीफ की कि अपने रिश्ते को लेकर हो रही राजनीतिक चर्चाओं के बावजूद,वे अपने साथी के साथ मजबूती से खड़े रहे. अभिनेत्री ने उन लोगों को भी एक मैसेद दिया, जो धार्मिक आधार पर इस जोड़े की निजी पसंद पर सवाल उठा रहे हैं. 

हिना खान ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने ‘प्यार को चुना’
सोशल मीडिया पर हिना ने इस जोड़े के लिए अपनी खुशी जाहिर की और निधि का साथ न छोड़ने के लिए उमर की तारीफ की. एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने पार्टनर के साथ खड़े रहने के उनके फैसले का सम्मान करती हैं, भले ही इसके राजनीतिक नतीजे कुछ भी हों. उन्होंने लिखा, “ओह, प्यार! मैं उनके लिए बहुत खुश हूं. वह एक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने निधि का साथ नहीं छोड़ा. वह उनके साथ मजबूती से खड़े रहे. सच में, इस आदमी का इरादा बहुत पक्का है.”

हिना ने आगे कहा कि हो सकता है कि उमर को अगला कार्यकाल न मिले, लेकिन उनके लिए चुनावी नफे-नुकसान से कहीं ज्यादा अहम उनका निजी फैसला था.उन्होंने आगे कहा, “हो सकता है कि वह अगली बार न चुने जाएं… लेकिन किसे परवाह है? उन्होंने प्यार को चुना. उन्होंने निधि को चुना. उन्होंने साबित कर दिया कि दुनिया जाए भाड़ में. रिस्पेक्ट!”

प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में

सवाल खड़े करने वालों को हिना खान की दो टूक
एक्ट्रेस ने उन लोगों की भी आलोचना की जो इस रिश्ते पर धार्मिक आधार पर सवाल उठा रहे थे. लोगों से दूसरों की निजी जिंदगी में दखल न देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस जोड़े की किस्मत का फैसला केवल ईश्वर ही कर सकते हैं. उन्होंने लिखा, “और हां, धर्म के ठेकेदारों, एक छोटी सी सलाह. खुद भी जियो और दूसरों को भी जीने दोय उनकी किस्मत का फैसला ईश्वर पर छोड़ दो. आप खुदा नहीं हैं.”

प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में

 

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने अपनी शादी अनाउंस की
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने 31 अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने ‘X’ पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन लिखा, “कल एक नए सफर की शुरुआत हुई”, साथ ही उन्होंने निधि को टैग भी किया. 

 

खबरों के अनुसार, शादी से पहले श्रीनगर में एक निजी कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी सदस्य शामिल हुए थे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *