Headlines

How To Control Anger: छोटी-छोटी बातों पर आ जाता है गुस्सा, करें ये एक्सरसाइज

जब भी पारा चढ़ने लगे, आंखें बंद कर 4 सेकंड तक नाक से गहरी सांस लें. इसके बाद 7 सेकंड तक सांस को अंदर ही रोक कर रखें और फिर 8 सेकंड लगाकर मुंह से धीरे-धीरे बाहर छोड़ें. यह एक्सरसाइज शरीर के नर्वस सिस्टम को तुरंत एक्टिव कर दिमाग को शांत करती है.

यह एक बेहतरीन मेंटल एक्सरसाइज है जो गुस्से के समय आपके दिमाग को तुरंत रीबूट करती है. जब तेज गुस्सा आए, तो अपने आस-पास देखें और मन में 5 चीजें जिन्हें देख सकते हैं, 4 जिन्हें छू सकते हैं, 3 जिनकी आवाज सुन सकते हैं, 2 जिनकी गंध ले सकते हैं और 1 जिसका स्वाद महसूस कर सकते हैं, उनके नाम लें.

गुस्से में हमारा पूरा शरीर और मांसपेशियां अनजाने में ही पूरी तरह से अकड़ जाती हैं. इसे दूर करने के लिए बैठ जाएं और पैर की उंगलियों से लेकर चेहरे तक की मांसपेशियों को एक-एक करके 5 सेकंड के लिए पूरी ताकत से भींचे और फिर ढीला छोड़ें.

अचानक आने वाले गुस्से को काबू करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाते हुए पूरे शरीर को ऊपर खींचें. इसके बाद धीरे-धीरे आगे झुककर पैरों के अंगूठे छुएं. यह फिजिकल मूवमेंट ध्यान को गुस्से से पूरी तरह भटका देता है.

इस एक्सरसाइज का इस्तेमाल सेना के जवान तनावपूर्ण परिस्थितियों में खुद को शांत रखने के लिए करते हैं. इसमें सबसे पहले 4 सेकंड तक गहरी सांस अंदर लें, 4 सेकंड तक उसे रोकें, 4 सेकंड में सांस बाहर छोड़ें और फिर 4 सेकंड खाली फेफड़ों के साथ रुकें.

Published at : 02 Nov 2026 05:55 PM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *