मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडिया गठबंधन की रैली पर निर्दलीय राज्यसभा सांसद और सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी. सोमवार (2 नवंबर) को उन्होंने कहा कि कल का हमने जन सैलाब देखा. उन्होंने कहा कि भीड़ इतनी थी कि हमें तो एक-डेढ़ घंटा रामलीला मैदान पहुंचने में लग गया. जैसे ही हम वहां पहुंचे वहां बैरिकेड लगे हुए थे. इसलिए लगे हुए थे क्योंकि चप्पा-चप्पा जमीन लोगों से भरी हुई थी.
कपिल सिब्बल ने भीड़ का जिक्र करते हुए कहा, “हम आगे नहीं बढ़ पा रहे थे. पुलिस ने ये कहा कि जैसे ही हम बैरिकेड खोलेंगे सारा जन सैलाब उधर चला जाएगा तो सिक्योरिटी का क्या होगा? वहां 20 मिनट तक हमें रुकना पड़ा, ये पुलिस को बताने के लिए हमें तो जाना ही है, नहीं तो रैली हो ही नहीं पाएगी.”
मेरा अनुमान है कि पांच-छह लाख लोग थे- सिब्बल
राज्यसभा सांसद ने आगे कहा, “लोग भी समझ गए कि हमें अंदर नहीं जाना चाहिए. लाखों की तादाद में लोग थे. मेरा जो अपना अनुमान है, वो पांच छह लाख लोग थे. पार्क भरे हुए थे, कनॉट प्लेस में लोग भरे हुए थे. इर्दगिर्द जो भी रास्ते थे सब भरे हुए थे. कोई मुझे खाली दिख ही नहीं रहा था.”
Delhi: On the INDIA bloc rally, Rajya Sabha MP Kapil Sibal says, “The massive crowd we witnessed yesterday at Ramlila Maidan and its surrounding areas… I saw it with my own eyes because I was there and travelling by bus. It took us almost an hour to an hour and a half to reach Ramlila Maidan. When we finally arrived, barricades had been put up because every inch of the ground was packed with people…”
— IANS (@ians_india) November 2, 2026
बीजेपी पर कपिल सिब्बल ने किया तंज
बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “इनको थोड़ी फिक्र लग रही है. सुना है कि लोकतंत्र बचाओ की कुछ रैलियां कर रहे हैं. इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष 100-200 लोगों के साथ रोहतक पहुंच गए. इनको रैली करनी चाहिए थी कि हमें बचाओ. लोकतंत्र बचाओ कि रैली क्यों करते हैं? हमें बचाओ किसी तरीके से.”
गौरतलब है कि रविवार को हुई इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई नेता शामिल हुए. विपक्षी नेता इस रैली को ‘सफल’ बता रहे हैं. वहीं एनडीए के नेताओं ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता घटाने और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश का आरोप लगाया.
दिल्ली में ग्रीन पटाखे को SC की इजाजत पर BJP सांसद बोले, ‘पूरा देश इस…’
