Headlines

8300 करोड़ की पुणे मेट्रो में पहली बारिश में रिसाव, बाल्टी से पानी सुखाते दिखे कर्मचारी


3 नवंबर को वर्चुअल उद्घाटन से ठीक पहले पुणे मेट्रो लाइन 3 के इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मान मेट्रो स्टेशन के भीतर हुई तेज बारिश के बाद स्टेशन की छत से धड़ाधड़ पानी टपकने लगा और देखते ही देखते पैसेंजर मूवमेंट एरिया में पानी का जमावड़ा हो गया.

सोशल मीडिया पर इस पूरे ड्रामे का वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उद्घाटन की तैयारियों के बीच मेट्रो कर्मचारी बाल्टियां लगाकर पानी इकट्ठा करते और पोंछा मारकर फर्श सुखाते नजर आ रहे हैं.

8,313 करोड़ का प्रोजेक्ट और पहली बारिश में ही खुल गई पोल!

पुणे मेट्रो लाइन 3 23.2 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर है, जिसे करीब 8,313 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से पीपीपी (PPP) मॉडल पर तैयार किया गया है. 4 नवंबर से यहां आम यात्रियों के लिए सेवाएं शुरू होनी हैं. लेकिन 1 नवंबर की शाम को मान स्टेशन के मेजेनाइन लेवल पर छत से गिरते पानी ने सुरक्षा और वॉटरप्रूफिंग के दावों की हवा निकाल दी.

अधिकारियों की सफाई: “पाइप ब्लॉक हुआ था, कोई ढांचागत खराबी नहीं”

घटना का वीडियो वायरल होने और चौतरफा घिरने के बाद पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) की मुख्य इंजीनियर रीनाज पठान ने सफाई पेश की. उन्होंने दावा किया कि…

स्टेशन के एंट्री स्ट्रक्चर की छत खुली है, जहां ड्रेनेज पाइप में अस्थाई रुकावट आने से पानी जमा हो गया था. छत पर पानी भरने के बाद वह ओवरफ्लो होकर स्टेशन बॉक्स और एंट्री स्ट्रक्चर के बीच की जगह से नीचे रिसने लगा.

हालांकि, पीएमआरडीए की इस सफाई के बावजूद जनता और विशेषज्ञों के मन में सवाल कायम हैं कि आखिर उद्घाटन से ठीक दो दिन पहले पाइप ब्लॉक कैसे हुआ और दोनों स्ट्रक्चर्स के बीच की वॉटरप्रूफिंग व्यवस्था पहली ही बारिश में क्यों फेल हो गई?

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल

इंटरनेट पर भड़के लोग: ‘उद्घाटन से पहले ही यह हाल है!’

स्टेशन के अंदर बाल्टी-पोंछा लगाकर पानी साफ करते कर्मचारियों का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स प्रशासन को आड़े हाथों ले रहे हैं. आइए आपको बताते हैं यूजर्स के कुछ कमेंट्स

“हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन होने वाला है और तैयारी के नाम पर बाल्टियां रखी जा रही हैं!”

“अगर अभी मानसून के बिना यह हाल है, तो भारी बारिश में यात्रियों का क्या होगा?”

“सेफ्टी सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी ऐसी लापरवाही कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी पर बड़ा सवाल है.”

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *