इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ चंद घंटों के बाद दुनियाभर में हजारों स्क्रीन्स पर दस्तक देने वाली है. 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस मेगा बजट फिल्म की मंगलवार को मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई. जहां फिल्म के कई सितारों सहित रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की सास एवं दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी शिरकत की.
आलिया ने सास नीतू संग दिए पोज
रामायण की स्क्रीनिंग में नीतू कपूर और उनकी बहू आलिया भट्ट साथ में पहुंची थीं. आलिया जहां अपने पति रणबीर कपूर को चीयर करने आई तो वहीं नीतू बेटे को सपोर्ट करने पहुंचीं. इस दौरान सास-बहू की इस पॉपुलर जोड़ी ने कैमरों के सामने हंसते-मुस्कुराते हुए पोज दिए. सी-फोम ब्लू साड़ी में नजर आईं आलिया ने सास नीतू के हाथों में हाथ डालकर तस्वीरें क्लिक कराईं. नीतू मोनोक्रोम सेट में नजर आईं. उन्होंने वाइड ट्राउजर के साथ काउल-नेक टॉप पहन रखा था.
सनी देओल ने लगाया रवि दुबे को गले
स्क्रीनिंग में सनी देओल भी पहुंचे. वो इस दौरान सफेद कलर के पैंट कोट में नजर आए. जबकि रवि दुबे ने ब्लैक रंग के कपड़ों में एंट्री ली. रवि दुबे ने सनी देओल को देखते ही उनसे मुलाकात की और दोनों एक्टर्स ने एक-दूसरे को हग किया.
इस दौरान दोनों के पास एक्टर कुणाल कपूर भी खड़े हुए थे. बता दें कि रामायण में सनी देओल ने हनुमान जी का और रवि ने लक्ष्मण जी का किरदार निभाया है. वहीं कुणाल ने इंद्र देव का रोल निभाया है.
इन सेलेब्स ने भी की शिरकत
रामायण की स्क्रीनिंग में रवि दुबे की पत्नी और एक्ट्रेस शरगुन मेहता, एक्टर मुकेश गुप्ता, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा आदि भी पहुंचे. बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने रामायण में विद्युज्जिह्व का किरदार निभाया है.
रकुल प्रीत सिंह और काजल अग्रवाल
स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने पति और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ शामिल हुईं. फिल्म में रकुल ने रावण की बहन शूर्पणखा का रोल प्ले किया है. जबकि मंदोदरी बनीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपने बेटे संग पहुंचीं.
आलिया बोलीं- दिवाली की शानदार शुरुआत
जिस ड्रेस में आलिया रामायण की स्क्रीमिंग में पहुंची थीं उसी में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘दिवाली की शानदार शुरुआत.’
