Headlines

IPL 2027 से पहले ट्रेड की खबरों पर सूर्यकुमार यादव ने लगाया पूर्णविराम!


मुंबई इंडियंस अपनी ट्रेड की खबरों के कारण चर्चा में है. कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर खबर है कि वह पंजाब किंग्स में जा सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में सूर्यकुमार यादव के ट्रेड की भी बात कही गई थी कि वह भी IPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकते हैं. लेकिन खुद सूर्या ने एक पोस्ट से इन खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया है.

एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सूर्यकुमार यादव नई फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम सामने आ रहा था, जिसमें कप्तान की तलाश की जा रही है. दरअसल पिछले संस्करण के खत्म होने के साथ ही कप्तान ऋषभ पंत वापस दिल्ली में लौट गए थे.

इन खबरों के बीच सूर्यकुमार यादव ने एक पोस्ट कर इन खबरों पर ब्रेक लगा दिया है. लगभग कंफर्म हो गया है कि सूर्यकुमार यादव कहीं नहीं जा रहे और वह आईपीएल 2027 में भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे.

सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अभ्यास कर रहे हैं. वह मुंबई इंडियंस कैंप में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Back in Groov!” इसके साथ उन्होंने ब्लू दिल का इमोजी (मुंबई इंडियंस के लिए) भी शेयर किया. इसमें कमेंट में उनकी पत्नी देविशां शेट्टी ने भी ब्लू दिल शेयर किया.

सूर्यकुमार यादव मुंबई के एक महत्वपूर्ण प्लेयर हैं, जिन्होंने 2012 में अपना आईपीएल डेब्यू इसी टीम के लिए खेलते हुए किया था. इसके बाद वह केकेआर में चले गए थे, जहां 4 सीजन खेलने के बाद वह 2018 में एमआई में लौट आए. तब से वह इसी टीम के लिए खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *