Headlines

‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘रामायण’ के मिक्स रिव्यू और ट्रोलिंग पर रणबीर ने किया रिएक्ट


नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ हर तरफ छाई हुई है. फिल्म टीजर रिलीज के साथ से ही चर्चा में है. फिल्म 5 नवंबर को वर्ल्डवाइ़ड रिलीज हो रही है. फिल्म की अमेरिका में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, इसके बाद फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले. वहीं गानों की वजह से फिल्म ट्रोल्स के निशाने पर भी है. अब रणबीर कपूर ने इसे लेकर रिएक्ट किया है. 

IIMUN इवेंट में रणबीर कपूर ने कहा, ‘आज क दौर की जो खास बात है वो ये कि ऑनलाइन ट्रोलिंग भी एक खूबसूरती बन गई है. मैं पुराना गाना ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’ को फॉलो करता हूं. मुझे लगता है कि ये सबसे अच्छी फिलोसोफी, जिसे जिंदगी में फॉलो करना चाहिए. लोग क्या कहते हैं इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए. जो मायने रखता है वो है लोग, जो आपके काम की चिंता करते हैं, आपकी राय की परवाह करते हैं और आपकी दयालुता, सबसे ज्यादा मायने रखती है. ‘

आगे नितेश तिवारी ने कहा, ‘अगर आपकी सोच क्लियर है और आपकी कोशिश 100 फीसदी है तो और आपको क्या चाहिए?’

ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ के मंगल रंग गाने की ट्रोलिंग पर अरमान मलिक ने किया रिएक्ट, बोले- कोशिश थी इसे पूरे सम्मान के साथ पेश करें

बता दें कि रणबीर कपूर ने 2018 में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ में काम किया था. इस फिल्म में वो संजय दत्त के रोल में थे. फिल्म में सुनील दत्त संजय दत्त को इस गाने की फिलोसोफी को फॉलो करने के लिए कहते हैं. बता दें कि ये गाना फिल्म अमर प्रेम का है. फिल्म 1972 में आई थी. इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था.

फिल्म रामायण को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म के टीजर और ट्रेलर रिलीज हो गए हैं. फिल्म 40 भाषाओं में रिलीज होगी. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *