रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ की हर तरफ चर्चा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा जाने के लिए तैयार है. इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी ओपनिंग करेगी इसे लेकर भी खबरें चर्चा में बनी हुई हैं.
वहीं फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन का प्रेडिक्शन भी सामने आ गया है.
‘रामायण’ की ओपनिंग
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म का हिंदी वर्जन 68 से 74 करोड़ की कमाई कर सकता है. वहीं कन्नड़ वर्जन 10-12 करोड़ कमा सकता है. तेलुगू वर्जन के 8-10 करोड़ और मलयालम और तमिल के 5 करोड़ कमाने की खबरें हैं. इस हिसाब से फिल्म सभी भाषाओं में 91 से 101 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है.
अगर फिल्म ऐसा करती है तो 2026 की सेकंड सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है. नंबर वन पर आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ है. इस फिल्म ने 145 करोड़ की ओपनिंग की थी.
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग
फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 34.89 करोड़ की कमाई कर ली है. बिना ब्लॉक सीट के फिल्म ने 29.30 करोड़ कमाए. वहीं फिल्म के 8.97 लाख टिकट बिक चुके हैं. बिना ब्लॉक सीट के 7.47 लाख टिकट बिक चुके हैं. फिल्म को 21,699 शोज मिले हैं. वहीं 18 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के 53 शोज हाउसफुल हैं.
फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप है. अमेरिका में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी हुई. इस फिल्म को 40 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है. रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. फिल्म में यश रावण के रोल में हैं. रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में अरुण गोविल भी हैं. वो दशरथ के रोल में हैं. बता दें कि अरुण गोविल को राम के रोल के लिए जाना जाता है. वो रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम के रोल में नजर आए थे.
