Headlines

गुरुग्राम: हादसा या हार्ट अटैक? UK से लौटे इंजीनियर का होटल के कमरे में मिला शव


दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित एक होटल में 35 वर्षीय इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. इंजीनियर यूके की एमएनसी में कार्यरत था और पिछले दिनों भारत आया था. इंजीनियर का शव होटल के कमरे में बने जकूजी (बाथटब) के पानी में अचेत अवस्था में मिला. सूचना मिलने के बाद डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.  

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान प्रांजिल पाठक के रूप में हुई है. वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाला था और यूनाइटेड किंगडम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था. वो यूके के मैनचेस्टर में रह रहा था और हाल ही में भारत लौटा था.

पंचकूला: मासूम लड़की पर बर्बरता से हमला करने वाला आरोपी बच्चा बोला- ‘हाथ जोड़कर सॉरी बोल दूंगा’

ऋषिकेश घूमने के बाद होटल में रुका था

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, प्रांजिल पाठक भारत आने के बाद उत्तराखंड के ऋषिकेश घूमने गए थे. सोमवार को ऋषिकेश से लौटने के बाद वो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने अपने एक दोस्त को फ्लाइट में बैठाकर विदा किया. इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित ओरसम होटल में रात रुकने के लिए कमरा बुक किया था. उन्हें होटल के कमरा नंबर 302 में ठहराया गया था. देर रात करीब 8 बजे होटल स्टाफ को कमरे में किसी अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद जब कमरे की जांच की गई तो प्रांजिल जकूजी के पानी में अचेत अवस्था में पड़े मिले. होटल प्रबंधन ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया. डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-53 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए. इसके साथ ही होटल की तीसरी मंजिल और एंट्री-एग्जिट गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई. जांच अधिकारी के अनुसार, शुरुआती सीसीटीवी जांच में सामने आया है कि प्रांजिल के कमरे में जाने के बाद कोई बाहरी व्यक्ति वहां जाता हुआ दिखाई नहीं दिया. इसके अलावा कमरे का दरवाजा भी अंदर से लॉक था. पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. 

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार

जांच अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.  शुरुआती तौर पर जकूजी में नहाते समय हार्ट अटैक आने, पैर फिसलने या दम घुटने जैसी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की मौत का असली कारण क्या रहा. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है. 

पानीपत की फैक्ट्री में हादसा, कपड़े की गांठ के नीचे दबकर मजदूर की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *