दिल्ली के मयूर विहार इलाके के एक स्कूल में अचानक 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप मच गया है. मामला पांडव नगर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले लवली पब्लिक स्कूल, मयूर विहार का है. शुरुआती जांच में बच्ची की मौत को मेडिकल कारणों से जोड़ा गया है. फिलहाल, किसी तरह के फाउल प्ले की जानकारी सामने नहीं आई है. मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा.
पुलिस ने जानकारी दी है कि बुधवार, 4 नवंबर की सुबह करीब 9.52 पर उन्हें पीसीआर कॉल मिली कि लवली पब्लिक स्कूल में एक 9 साल की बच्ची की मौत हो गई है. बच्ची क्लास-3 में पढ़ती थी. उसे पास के अस्पताल मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर, निर्माण विहार ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: जहरीली हवा और गिरता पारा, दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ रहा AQI, जानें आज का मौसम
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, अचानक गिरी बच्ची
स्कूल का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस जांच में देखा गया कि बच्ची क्लास में ही थी जब अचाक गिर पड़ी. आसपास के बच्चों और टीचर्स तुरंत उसके पास गए और उसे होश में लाने की कोशिश करने लगे. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.
बच्ची के माता-पिता के भी दर्ज होंगे बयान
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि घटना के सटीक हालात का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है. माता-पिता और संबंधित स्कूल अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाने हैं. सीसीटीवी फुटेज और अन्य संबंधित सबूतों की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- ‘हमें मुआवजा चाहिए’
