Headlines

2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन


उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है. इसी बीच बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक गौरव रावत ने दावा किया कि 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. बीजेपी के शासन की वजह से लोकतंत्र पर सवाल उठ रहे हैं. 

बाराबंकी के DRDA सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में सांसद, विधायक और जिले के तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसी बैठक में पहुंचे सपा विधायक गौरव रावत ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी.

‘बीजेपी शासन में लोकतंत्र पर उठ रहे सवाल’

भाजपा पर निशाना साधते हुए गौरव रावत ने सवाल उठाया कि 2014 से देश और प्रदेश में किसकी सरकार है? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की बात समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन लगातार करता आया है और भाजपा के शासन में लोकतंत्र को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

2027 के चुनाव में बाराबंकी में सपा की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि 2022 में कुछ सीटें मामूली अंतर से हाथ से निकल गई थीं लेकिन, इस बार इंडिया गठबंधन यहां की सभी 12 सीटों का इतिहास दोहराने का काम करेगा.

2027 चुनाव में सपा की जीत का दावा

समाजवादी पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर विधायक ने कहा कि समाजवादी परिवार में छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं. लेकिन, सभी लोग साथ हैं. इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल भी साथ हैं और 2027 के चुनाव के लिए बेहतर रणनीति तैयार की जा रही है.

दिशा की बैठक के मुद्दों पर उन्होंने किसानों की बारिश से बर्बाद हुई फसल, धान क्रय केंद्रों की समस्याएं, सड़कों पर जाम, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जिले के विकास कार्यों पर भी बैठक में चर्चा हुई है.

अब सवाल यह है कि क्या 2027 में इंडिया गठबंधन वास्तव में बाराबंकी में 12 सीटों का इतिहास दोहरा पाएगा या भाजपा एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करेगी? इसका जवाब आने वाला चुनाव देगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *