Headlines

चेज में विराट कोहली का नया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, सचिन तेंदुलकर पीछे छूटे 


‘चेज मास्टर’ के नाम से मशहूर विराट कोहली ने वनडे के चेज में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया. किंग कोहली ने बुधवार (04 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. उनका स्ट्राइक रेट 145.10 का रहा. इसके साथ कोहली वनडे के चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया. 

कोहली ने वनडे के चेज में 66.54 की औसत से 8721 रन बना लिए हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम पर 8720 रन दर्ज है. उनका औसत 42.23 का रहा. लिस्ट में रोहित शर्मा 6801 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं. हिटमैन का औसत 50.75 का है. 

वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन (औसत)

8721 रन – विराट कोहली (66.54)*

8720 रन – सचिन तेंदुलकर (42.23)

6801 रन – रोहित शर्मा (50.75)

5742 रन – सनथ जयसूर्या (29.44)

5575 रन – जैक्स कैलिस (44.95)

5559 रन – क्रिस गेल (39.99)

5425 रन – ब्रायन लारा (42.71)

5400 रन – कुमार संगकारा (40.29)

बता दें कि कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं. उन्होंने 2024 में टी20 इंटरनेशनल और 2025 टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. अब तक उन्होंने 317 वनडे खेल लिए हैं. इन मैचों की 305 पारियों में बैटिंग करते हुए कोहली ने 58.78 की औसत से 15109 रन बनाए हैं, जिसमें 55 शतक और 79 अर्धशतक शामिल रहे. फॉर्मेट में किंग कोहली का हाई स्कोर 183 रनों का रहा. 

टीम इंडिया ने आसानी से जीता पहला वनडे 

पहले बैटिंग करने के बाद न्यूजीलैंड 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई. ओपनर टिम सीफर्ट ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली. इस दौरान भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. गुरनूर बरार ने 3 विकेट अपने खाते में डाले. बाकी अंशुल कंबोज ने 2 विकेट चटकाए.

चेज के लिए उतरी टीम इंडिया को बारिश ने परेशान किया. कई बार बारिश आई, जिसक चलते मेन इन ब्लू को 32 ओवर में 143 रनों का रिवाइज्ड टारगेट मिला. टीम ने 22.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली. कोहली सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे. ओपनर शुभमन गिल ने 37 रन बनाए. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 113 (104 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिससे जीत एकतरफा हो गई. 

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *