सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लद्दाख की वादियों में पानी की बोतलों का इतना ढेर जमा हो गया है कि इसे देखकर वहां घूमने गए एक पर्यटक को वहां आने वाले लोगों से अपील करनी पड़ी. दरअसल, यहां एक मंदिर बना है और इस मंदिर में पानी चढ़ाने की परंपरा है. लेकिन लोग पानी चढ़ाने के साथ साथ यहां पानी की बोतलें भी फेंक जाते हैं जो लद्दाख के पर्यावरण को बहुत तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है. वीडियो देखने के बाद आपको भी लद्दाख की खूबसूरत वादियों की चिंता होने लगेगी.
लद्दाख की वादियों में लगा पानी की बोतलों का ढेर
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मोटो व्लॉगर लद्दाख की वादियों में जाते हुए एक मंदिर पर रुका था. इस मंदिर में आने जाने वाले लोग पानी चढ़ाते हैं. लेकिन पानी चढ़ाने के साथ साथ लोगों ने पानी की बोतलों को भी मंदिर के पास ही फेंकना शुरू कर दिया है जिससे वहां लाखों बोतलों का ढेर लग गया है. वहां बोतलों के ढेर को देख इस व्लॉगर का गुस्सा फूट पड़ा और उसने वहां आने जाने वाले लोगों को सलाह दे डाली. व्लॉगर ने कहा कि मंदिर में आने वाले लोग बेशक पानी चढ़ाएं लेकिन खाली बोतलें अपने साथ ले जाएं.
यहां क्यों चढ़ाया जाता है पानी
व्लॉगर ने एक ड्राइवर का हवाला देते हुए कहा कि मैंने एक ड्राइवर को देखा, उसने गाड़ी रोककर मंदिर में पानी चढ़ाया और समझदारी के साथ खाली बोतल को वह अपने साथ ले गया. आपको बता दें कि लद्दाख में एक पर्यटक की प्यास की वजह से मौत हो गई थी, जिसके बाद वहां लोगों ने उसका मंदिर बना दिया और उसकी आत्मा को शांति मिले और अब कोई प्यास से नहीं मरे इसलिए लोग वहां पानी चढ़ाने लगे. व्लॉगर का कहना है कि आप पानी चढ़ाएं, लेकिन बोतलें अपने साथ ले जाएं.
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, पढ़े लिखे लोगों का यह सिविक सेंस है
वीडियो को mkkrides नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दिल्ली एनसीआर वालों की हरकत होगी जरूर. एक और यूजर ने लिखा…ये है पढ़े लिखे लोगों का सिविक सेंस. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसे क्लीन करवा दो, हम सब मिलकर पैसा देंगे.
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
