Headlines

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मकोका केस, नोरा फतेही ने दर्ज कराया बयान, 30 नवंबर को अगली सुनवाई


सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की जेल में बंद है. ऐसे में शुक्रवार को मकोका मामले में नोरा फतेही ने अपना बयान दर्ज कराया है. वो समन के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पहुंची थीं, जहां पर उन्होंने मामले में अपना दर्ज कराया और उन्हें कार गिफ्ट में देने की बात का खुलासा किया. मामले में अगली सुनवाई भी इस महीने के आखिरी में होगी.

चेन्नई इवेंट को लेकर नोरा फतेही ने कोर्ट को बताया, ‘मैं दिसंबर 2020 में चेन्नई इवेंट के लिए पूरी टीम के साथ फ्लाइट से गई थी वहां एक्सीड एंटरटेनमेंट के कर्मचारियों ने पूरे इवेंट की व्यवस्था संभाली थी. इवेंट के लिए तैयार होने के दौरान मेरी टीम ने बताया कि सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना अपने परिवार के साथ मिलना चाहती हैं.’

नोरा के लिए गिफ्ट लेकर आई थीं लीना

नोरा बताती हैं, ‘इसके बाद लीना दो वीडियोग्राफर और अन्य लोगों के साथ कमरे में आईं. वो कुछ गिफ्ट भी लेकर आईं थीं. लीना पॉलोज ने अपने परिचय मे बताया कि वो नेल आर्टिस्ट्री सैलून की मालकिन हैं. मुलाकात के दौरान लीना ने कहा कि उनके पति ‘हेलो’ कहना चाहते हैं और आने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं.’ 

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ ने पहले दिन तोड़ा ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

कार गिफ्ट का किया खुलासा

नोरा ने आगे कार गिफ्ट का खुलासा भी किया और कहा, ‘लीना ने पति को फोन लगाया और स्पीकर पर रखा. पति ने कहा – आने के लिए धन्यवाद, हम आपके बहुत बड़े फैन हैं और भविष्य में और इवेंट करना चाहेंगे. इसी बातचीत के दौरान लीना ने कार गिफ्ट करने की बात बताई. लीना के पति ने भी अनुरोध किया कि मैं कार को गिफ्ट के तौर पर स्वीकार कर लूं. ये बातचीत खत्म होने के बाद मैं टीम के साथ इवेंट के लिए निकल गई और इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुई और डांस कॉम्पिटिशन को जज किया. मुझे इवेंट में कुछ लिफाफे दिए गए, जिन्हें दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को सौंपने को कहा गया.’ 

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस केस में अगली सुनवाई 30 नवंबर को है और उस दिन भी एक्ट्रेस को अपना आगे बयान दर्ज कराना होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *