- तेलंगाना सरकार ने मेट्रो-RTC पास की कीमतें घटाईं, दिवाली से लागू।
- मासिक पास अब ₹4000, पहले यात्रियों को ₹8500 देने होते थे।
- दैनिक पास ₹400 से घटाकर अब सिर्फ ₹275 हुआ।
- यह कटौती यात्रियों को रोज़मर्रा के खर्च में काफी राहत देगी।
अक्सर ज्यादातर लोग ऑफिस से लेकर कॉलेज या दूसरे काम के लिए बस और मेट्रो से सफर करना पसंद करते हैं, क्योंकि इनसे सफर करना किफायती साबित हो सकता है. ऐसे में अगर आप तेलंगाना से हैं तो आपके लिए एक खास जानकारी है. राज्य सरकार ने यात्रियों को राहत देते हुए हैदराबाद मेट्रो और RTC के कॉमन ट्रैवल पास की कीमतों में बदलाव किया है. ये बदलाव यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है.
दरअसल, तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद मेट्रो और RTC के कॉमन ट्रैवल पास की कीमतों में बड़ी कटौती की है. यानी अब यात्रियों के पहले की तुलना में कम पैसे चुकाने होंगे. सरकार का ये फैसला खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो लोग रोजाना इनमें सफर करते हैं. खास बात तो ये है कि नई कीमतें 8 नवंबर यानी दीवाली वाले दिन से लागू होंगी.
मासिक पास की कीमत घटी
बता दें कि तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने बताया कि मासिक पास की कीमत में कटौती की गई है. अभी यात्रियों को मासिक पास के लिए 8500 रुपये देने होते हैं, लेकिन अब इसे घटाकर 4000 रुपये कर दिया गया है. यानी इसका साफ मतलब ये है कि अब यात्रियों के सीधे हर महीने 4500 रुपये बचेंगे. जानने वाली बात ये है कि इसमें मेट्रो के लिए 3000 रुपये और बस के लिए 1000 रुपये देने होंगे. इस पास से एक महीने में आप अधिकतम 50 बार आने-जाने का लाभ उठा सकते हैं.
डेली पास पर होगा कम खर्च
बड़ी बात ये है कि सरकार ने मासिक पास के साथ-साथ ही एक दिन के पास की कीमत में भी कटौती की है. पहले इसके लिए यात्रियों को 400 रुपये चुकाने होते थे, लेकिन अब इसके लिए यात्रियों को केवल 275 रुपये देने होंगे. इसमें मेट्रो के लिए 200 रुपये और बस के लिए 75 रुपये शामिल है. आप इस पास की मदद से एक दिन के अंदर अधिकतम चार बार एक तरफ का सफर कर सकते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर सरकार ने पास की कीमतों में कटौती क्यों की है?
क्यों कम की गई पास की कीमत?
परिवहन मंत्री के मुताबिक, ये फैसला मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कहने पर लिया गया है. सरकार ये चाहती है कि जो लोग रोजाना मेट्रो और बस से सफर करते हैं, उनके आने-जाने का खर्च कम हो. मंत्री ने इसे लोगों के लिए दीवाली का तोहफा बताया है.
Axis Bank का फेस्टिव ऑफर, होम लोन की फीस 999 से शुरू, पर्सनल लोन पर ब्याज भी ब्याज
