Headlines

इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी ‘मौन’ सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इरफान अंसारी के बयान पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा, ‘राहुल गांधी जी, झारखंड में आपकी पार्टी के मंत्री खुलेआम कह रहे हैं कि कांग्रेस आपके इशारे पर देश में अस्थिरता पैदा करने और भारत को अराजकता की आग में झोंकने के लिए तैयार है.’

उन्होंने कहा, ‘इस गंभीर बयान पर आपकी चुप्पी आखिर क्या दर्शाती है? क्या यह आपकी मौन सहमति है? क्या देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की पटकथा आपके ही इशारे पर लिखी जा रही है? क्या इस पूरे षड्यंत्र का रिमोट कंट्रोल आपके हाथों में है?’

उन्होंने कहा, ‘देश की स्थिरता से खिलवाड़ करने वालों को आखिर आपका संरक्षण क्यों मिल रहा है? राहुल गांधी जी, देश आपसे जवाब चाहता है. आपकी चुप्पी इन गंभीर सवालों को और गहरा कर रही है.

बीजेपी बोली- ये नया भारत है, झुकेगा नहीं

इससे पहले राहुल गांधी को लेकर बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल से भी निशाना साधा था. बीजेपी ने सोशल मीडिया पर इरफान अंसारी का वो वीडियो फुटेज शेयर किया है, जिसमें वह भड़काऊ बयान देते नजर आ रहे हैं. 

बीजेपी ने लिखा, ‘राहुल गांधी की भड़काऊ राजनीति से लेकर इरफान अंसारी की बांग्लादेश-नेपाल जैसे हालात की धमकियों तक, कांग्रेस का सियासी एजेंडा देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों पर सवाल खड़े करता है. लेकिन यह नया भारत है, जो किसी भी साजिश के आगे नहीं झुकेगा. देश की शांति और सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा.’

अंसारी बोले- नेपाल और बांग्लादेश से बुरा हश्र होगा हमारा

इरफान अंसारी ने कहा है कि जब 40 लाख युवा वर्ग सड़क पर है.  सभी अभी बंधे हुए हैं. 40 लाख युवाओं को राहुल गांधी जी ने रोक रखा है. कितनी सेना बुला लेंगे आप? रोक लिया जाएगा 40 लाख से ज्यादा युवाओं को ? किसान वर्ग परेशान है, मध्यम वर्ग परेशान है, दलित परेशान है, आदिवासी परेशान है, मुसलमान परेशान है. तो सरकार क्या परेशानी के लिए बनी है? अगर प्रधानमंत्री सचेत नहीं हुए, तो देखना हमारे देश में इमरजेंसी आएगी. बांग्लादेश से भी बुरा हाल होगा, हमारे देश का, याद रखिएगा. नेपाल से भी बुरा हश्र होगा हमारे देश का. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *