Headlines

‘मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास’, मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिडटर्म इलेक्शन में झटका लगा है. हालांकि, इसके बावजूद उनके तेवर में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला. उन्होंने चिरपरिचित अंदाज में रिजोल्यूट डेस्क पर एक बड़ी लाल टोपी रखी, जिस पर VETO लिखा हुआ था. यह टोपी तब सामने आई, जब ट्रंप पत्रकारों से बात कर रहे थे. उस समय वे एक आदेश पर साइन कर रहे थे.

ओवल ऑफिस में ब्रीफिंग के दौरान डेस्क पर लाल टोपी रखने को मतलब ये है कि ट्रंप डेमोक्रेट्स के विधायी एजेंडे का मुकाबला करने के लिए अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करने को तैयार हैं. 3 नवंबर के मिडटर्म चुनावों में जीत के बाद, डेमोक्रेट्स के पास अब अधिक शक्तियां आ गई हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टोपी के पहले ट्रुथ सोशल पर एक लाल बेसबॉल टोपी की तस्वीर शेयर की थी, जिस पर VETO लिखा था. इसके बाद उन्होंने फॉक्स न्यूज को बताया कि राष्ट्रपति का वीटो अधिकार अमेरिकी राष्ट्रपति के पास मौजूद सबसे शक्तिशाली अधिकारों में से एक है. ट्रंप ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है. यह वीटो की शक्ति है. यह राष्ट्रपति के पास मौजूद सबसे मजबूत अधिकारों में से एक है. डेमोक्रेट्स अगर कोई बेतुका सा फैसला करेंगे तो मैं उन पर वीटो लगा दूंगा.

डेमोक्रेट्स की जीत ने अमेरिका में सत्ता के संतुलन को काफी बदल दिया है, क्योंकि पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों पर कंट्रोल हासिल कर लिया है. इस बदलाव से उम्मीद है कि कांग्रेस अब जांच, सुनवाई और समन के जरिए ट्रंप प्रशासन की कड़ी निगरानी करेगी. साथ ही, डेमोक्रेट्स उनके न्यायिक और कैबिनेट नामांकनों को रोकने की कोशिश भी कर सकते हैं.

रो खन्ना का बयान

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रो खन्ना ने चुनावी नतीजों को ट्रंप के खिलाफ एक बड़ा जनादेश बताया. उन्होंने अनुमान जताया कि डेमोक्रेट्स प्रतिनिधि सभा में एक बड़ा बहुमत हासिल कर सकते हैं. खन्ना ने कहा, “यह 250 से अधिक सीटों का मामला होगा. हमें 2008 में ओबामा के समय जैसा बड़ा बहुमत मिल सकता है. यह ट्रंप को पूरी तरह से खारिज करने जैसा है.” उन्होंने आगे कहा कि मतदाता मुख्य रूप से बढ़ते खर्च और जारी युद्ध को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि डेमोक्रेट्स का ध्यान स्वास्थ्य सेवा, बच्चों की देखभाल और जरूरी वस्तुओं से जुड़े खर्चों को कम करने पर होगा.’

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *