Headlines

दिवाली से पहले PAK की ‘नापाक’ साजिश नाकाम! बार्डर पर ड्रोन से घुसपैठ, खतरनाक हथियार बरामद


दिवाली के त्योहार से पहले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से रची गई ‘नापाक’ साजिश नाकाम की गई है. पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सरहद पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की घुसपैठ हुई है. बताया जा रहा है कि ड्रोन भारत में 1 किलोमीटर अंदर तक दाखिल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने ड्रोन और उसके साथ आए हथियार बरामद किए हैं. 

बताया जा रहा है कि पुलिस को ड्रोन खेतों में गिर पड़ा मिला, जिसके साथ पाकिस्तान से आए हथियार दो पिस्टल और मैगजीन भी बरामद हुए हैं. इस मामले में फाजिल्का के सदर थाना में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है  और जांच की जा रही है. 

क्या बोले एसएसपी?

एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सरहदी इलाके में एक ड्रोन गिरा है, जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंच बीएसएफ के साथ मिलकर इलाके को सील कर दिया. सर्च के दौरान पुलिस ने फाजिल्का के दोना सिकंदरी इलाके में खेतों से पाकिस्तान से आया एक ड्रोन बरामद किया है. जिसमें पुलिस ने ड्रोन के साथ आई दो पिस्टल घफ़ार सिक्योरिटी पिस्टल और दो मैगजीन भी बरामद हुए है.

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी का दिवाली मिलन: आवास पर जुटे गहलोत-DK से लेकर कांग्रेस के बड़े नेता, चाय पर क्या हुई चर्चा?

बरामद हथियार PAK से ड्रोन के जरिए आए- SSP

एसएसपी ने कहा कि बरामद हुए हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए है . जो काफी खतरनाक हथियार है . बरामद हुई पिस्टल ऑटोमैटिक है. एसएसपी के मुताबिक पाकिस्तान से आया ड्रोन अंतर्राष्ट्रीय तारबंदी से करीब एक किलोमीटर भारत में दाखिल हुआ. फिलहाल कन्सेनमेंट बरामद कर ली गई है, जिसमें जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक अब पुलिस इस मामले में एहम सुराख ढूंढने में जुटी है.

यह भी पढ़ें – 18 महीने की मासूम हथिनी ‘माया’ के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *