Headlines

‘रामायण’ से लीक हुआ लक्ष्मण-सीता का फाइट सीक्वेंस, हिंदी वर्जन में है मिसिंग


रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. इसे दर्शकों और फैंस की ओर से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है. 

दरअसल, ‘रामायण’ का जो वर्जन इंडिया में रिलीज किया गया है, इसमें कई कट्स लगाए हैं और फिर इसे रिलीज किया गया है, जिसमें एक सीन इंटरनेशनल हिंदी वर्जन से वायरल हो रहा है. ये लक्ष्मण-सीता का फाइट सीक्वेंस है. इसे इंडिया में रिलीज की गई फिल्म ‘रामायण’ में नहीं दिखाया गया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

इंग्लिश वर्जन से 30 मिनट लंबा है हिंदी का वर्जन

‘रामायण’ को लेकर बताया जाता है कि इसका हिंदी वर्जन पहले से ही इंग्लिश से 30 मिनट लंबा है. लेकिन इसके बावजूद भी हिंदी वर्जन में लक्ष्मण और सीता का फाइट सीक्वेंस पूरा नहीं दिखाया गया है. ऐसे हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है. इंटरनेशनली रिलीज वर्जन और इंडिया वाले संस्करण के बीच लोग अंतर कर रहे हैं और एबीपी इसकी पुष्टि नहीं करता है. लोगों का मानना है कि विदेश में ‘रामायण’ का जो वर्जन रिलीज किया गया है उसमें कुछ अलग सीन्स शामिल हैं.

लक्ष्मण-सीता के फाइट सीक्वेंस में क्या था?

बहरहाल, अगर सीता और लक्ष्मण के फाइट सीक्वेंस के बारे में बात की जाए तो ये सीन उस समय का फिल्म में दिखाया गया है जब शूर्पणखा की नाक लक्ष्मण काट देते हैं. इसके बाद खर और दूषण की 14,000 राक्षसों वाली विशाल सेना से राम, सीता और लक्ष्मण का मुकाबला होता है.

लीक वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि लक्ष्मण घायल हो जाते हैं और वो सीता के साथ पथरीली घाटियों से होकर भागते हैं. वहीं, कुत्ते जैसे तीन खूंखार शक्तिशाली जीव उनका पीछा करते हैं. जब वो जीव उनके करीब आ जाते हैं तो लक्ष्मण और सीता झरने वाली गुफा में शरण लेते हैं तभी राम की एंट्री होती है और वो एक ही तीर से तीनों को मार देते हैं. जबकि इस सीन को इंडिया वाले वर्जन में काट दिया गया है. अब सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ के इसी सीन को लेकर चर्चा हो रही है और मेकर्स की ओर से भी इसे लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.

‘रामायण’ ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

गौरतलब है कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज दो दिनों में ही 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दो दिनों में वर्ल्डवाइड 221.5 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, अब शाम 5 बजे तक फिल्म ने पहले शनिवार को भी सॉलिड परफॉर्मेंस दी है. इसने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद इसकी कमाई 155.47 करोड़ पहुंच गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *