Headlines

अखिलेश यादव ने अपने मंदिर से दी दिवाली की बधाई, तस्वीरों के साथ दिया खास मैसेज


समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  दीपावली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं. इसमें बात यह रही कि उन्होंने यह बधाई संदेश इटावा में बन रहे केदारेश्वर मंदिर के फोटो के साथ दीं. जिसमें खुद सपा प्रमुख मंदिर में पुजारी के साथ बैठे हैं और निर्माण कार्य के भी फोटो हैं.

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ” चलो सद्भावनाओं के ऐसे अनूठे दीप जगमगाएं, जो भेदभावी मन के अंधेरों में प्रकाश भर जाएं. समस्त विश्व एवं देश-प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!” यह संदेश इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अखिलेश यादव ने इससे पहले अपने मंदिर के साथ बधाई नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर रामनगरी पहुंचे CM योगी, हनुमानगढ़ी में की पूजा, रामलला की उतारी आरती

केदारेश्वर मंदिर अंतिम चरण में 

यहां बता दें कि इटावा में बन रहा श्री केदारेश्वर मंदिर का काम अब अपने अंतिम चरण में है. हालाकिं की सावन में इसे श्रद्धालुओं के लिए शुरू कर दिया गया है. लेकिन अभी भी निर्माण कार्य जारी है. इसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव बनवा रहे हैं.

मंदिर की खासियत 

इटावा में यह मंदिर इटावा-ग्वालियर हाइवे पर लायन सफारी के ठीक सामने यमुना किनारे करीब 55 बीघे की जमीन पर बनाया जा रहा है. इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि यह केदारनाथ धाम मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है. मंदिर के गर्भगृह की ऊंचाई 74 फीट है और इसे 10 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है. इसकी उंचाई करीब 84 फीट है.

इन दिनों यह मंदिर इसलिए भी चर्चा में आ गया है क्योंकि अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि केदारेश्वर मंदिर के निर्माण पूरे होने के बाद वे अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे. इसके बाद बीते दिन सपा नेता पवन पांडे ने दावा किया कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या में परिवार समेत राम लला के दर्शन के लिए पहुंचेगे. अब माना जा रहा है कि शायद मंदिर निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाए.

यह भी पढ़ें: ‘ये 80 बनाम 20 की लड़ाई, यूपी में तीसरी बार बनाएंगे सरकार’, CM योगी का बड़ा दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *