Headlines

परिसीमन के बाद कैसे बदल जाएगा देश का पूरा पॉलिटिकल मैप? सरकार ने बताया


संसद सत्र में प्रस्तावित परिसीमन बिल पर चर्चा और विपक्ष के विरोध के बीच केन्द्र सरकार के विधि और न्याय(कानून) मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने परिसीमन के बाद भारत की संसदीय तस्वीर को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस नक्शे के अनुसार लोकसभा में वर्तमान 543 सीटें बढ़कर 816 हो जाएंगी.

भारत सरकार के विधि, न्याय(कानून) और संसदीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट करके परिसीमन के बाद भारत का नया संसदीय नक्शा पेश किया है. इस नक्शे से उन्होंने साफ कर दिया है कि परिसीमन के बाद किस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश को कितनी लोकसभा सीट मिलेंगी.

राज्यों में 789 और UT’s में 27 सीटें

कानून मंत्री के प्रस्तावित नक्शे के अनुसार, परिसीमन के बाद भारत की लोकसभा में कुल 816 संसदीय सीट होंगी. इनमें 28 राज्यों में कुल 789 सीटें होंगी वहीं, 8 केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 27 लोकसभा सीटें होंगी. 

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें

इस परिसीमन के बाद भी सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें उत्तर प्रदेश में होंगी जहां पहले 80 सीटें थीं वह बढ़कर 120 लोकसभा सीटें हो जाएंगी. सबसे कम लोकसभा सीटें सिक्किम, मिजोरम और नागालैंड में होंगी जहां केवल 2-2 इन राज्यों को मिलेंगी. वहीं दिल्ली सबसे ज्यादा 11 लोकसभा सीटों वाला केंद्रशासित प्रदेश होगा और अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप और लद्दाख में सबसे कम 1-1 लोकसभा सीटें होंगी. 

इस तरह दिखेगा भारत का संसदीय नक्शा-

28 राज्य

         राज्य –  पहले → परिसीमन के बाद

  1. उत्तर प्रदेश – 80 → 120
  2. महाराष्ट्र – 48 → 72
  3. पश्चिम बंगाल – 42 → 63
  4. बिहार – 40 → 60
  5. तमिलनाडु – 39 → 59
  6. मध्य प्रदेश – 29 → 43
  7. कर्नाटक – 28 → 42
  8. गुजरात – 26 → 39
  9. आंध्र प्रदेश – 25 → 38
  10. राजस्थान – 25 → 38
  11. ओडिशा – 21 → 31
  12. केरल – 20 → 30
  13. तेलंगाना – 17 → 26
  14. असम – 14 → 21
  15. झारखंड – 14 → 21
  16. पंजाब – 13 → 20
  17. छत्तीसगढ़ – 11 → 16
  18. हरियाणा – 10 → 15
  19. उत्तराखंड – 5 → 8
  20. हिमाचल प्रदेश – 4 → 6
  21. अरुणाचल प्रदेश – 2 → 3
  22. गोवा – 2 → 3
  23. मणिपुर – 2 → 3
  24. मेघालय – 2 → 3
  25. त्रिपुरा – 2 → 3
  26. मिजोरम – 1 → 2
  27. नागालैंड – 1 → 2
  28. सिक्किम – 1 → 2

8 केंद्रशासित प्रदेश 

         UTs –  पहले → परिसीमन के बाद

  1. दिल्ली – 7 → 11
  2. जम्मू और कश्मीर – 5 → 7
  3. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव – 2 → 2
  4. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह – 1 → 1
  5. चंडीगढ़ – 1 → 2
  6. लद्दाख – 1 → 1
  7. लक्षद्वीप – 1 → 1
  8. पुडुचेरी – 1 → 2



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *