Headlines

Radish Gardening: क्या घर में उगा सकते हैं मूली? जानें गमले से बीज तक का पूरा गणित

घर की बालकनी और छत पर उगा सकते हैं मूली: मूली की खेती के लिए बड़े खेत की जरूरत नहीं होती. आप इसे घर की छत, बालकनी या आंगन में गमले और ग्रो बैग की मदद से आसानी से उगा सकते हैं.

मूली उगाने के लिए सही गमले का चुनाव करें: मूली की जड़ जमीन के अंदर बढ़ती है, इसलिए कम से कम 12-15 इंच गहरा और पर्याप्त चौड़ा गमला या ग्रो बैग लें. इससे मूली को बढ़ने के लिए अच्छी जगह मिलती है.

भुरभुरी मिट्टी में अच्छी तरह बढ़ती है मूली: मूली लगाने के लिए मिट्टी में गोबर की सड़ी खाद या वर्मी कंपोस्ट मिलाएं. मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें पानी जमा न हो और जड़ों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिले.

बीज लगाने से पहले मौसम का रखें ध्यान: मूली ठंडे मौसम की फसल है. इसकी बुवाई के लिए अक्टूबर से फरवरी का समय अच्छा रहता है. हालांकि, सही समय आपके इलाके के मौसम और मूली की किस्म पर निर्भर करता है.

पानी और धूप का रखें खास ख्याल: मूली के पौधों को रोजाना करीब 4-6 घंटे धूप मिलनी चाहिए. मिट्टी में नमी बनाए रखें और जरूरत के अनुसार पानी दें. ध्यान रहे कि गमले में पानी जमा न हो, वरना जड़ खराब हो सकती है.

25 से 60 दिनों में तैयार हो सकती है मूली: मूली की किस्म के हिसाब से इसकी फसल लगभग 25 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है. जब मूली की जड़ अच्छी मोटी हो जाए तो उसे मिट्टी से सावधानी से निकाल लें. ज्यादा देर तक मिट्टी में छोड़ने से मूली सख्त और रेशेदार हो सकती है.

Published at : 28 Nov 2026 06:39 PM (IST)

एग्रीकल्चर फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *