Headlines

दिल्ली के नजफगढ़ की फैक्ट्री में भयंकर आग, मौके पर दमकल की 25 गाड़ियां


दिल्ली के नजफगढ़ में एक गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस आग को बुझाने में दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. दमकल अधिकारियों के अनुसार, रविवार शाम दिल्ली में नजफगढ़ रोड के पास नांगली सकरावति में एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें एक गारमेंट फैक्ट्री स्थित है.

आग लगने की सूचना शाम करीब 4:22 बजे मिली, जिसके बाद आग बुझाने के लिए 25 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग इमारत की ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक फैल गई. फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है, जबकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *