दिवाली 2026 के जश्न में देशभर के लोग डूबे हुए हैं. सेलेब्स भी मुंबई में धूमधाम से दिवाली मना रहे हैं और इसके लिए खास तैयारियां भी कर चुके हैं. ऐसे में अब ये दिवाली तो कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने और भी खास बना दी है. उन्होंने दिवाली के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है, जिसके बाद उनके चाहने वालों को दिन ही बन गया है.
दरअसल, दिवाली 2026 के मौके पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने बेटे विहान का फेस रिवील किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली फोटो शेयर कर फैंस को दिवाली विश की.
कैटरीना कैफ ने शेयर की बेटे की फोटो, विश की दिवाली
दिवाली के मौके पर कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर बेटे विहान की फोटो को शेयर किया है. विहान के जन्म के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब विक्की और कैटरीना ने बेटे का चेहरा दिखाया है. इस दिवाली उनके फैंस के लिए इससे बड़ा तोहफा और क्या हो सकता है. ये किसी ट्रीट से कम नहीं है. फैंस भी बेहद खुश हैं.
कैटरीना ने बेटे विहान की फोटो शेयर करने के साथ ही दिवाली विश की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली. सभी को ढेर सारा प्यार, रोशनी और खुशियां मिले. विक्की, कैटरीना और विहान.’
यह भी पढ़ें: नॉर्थ अमेरिका में ‘रामायण’ की तबाही, बनी 2026 का दूसरी बड़ी फिल्म, ‘दृश्यम 3’ का तोड़ा रिकॉर्ड
सेलेब्स ने भी विश की दिवाली
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की दिवाली पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स और फैंस ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दिवाली विश की साथ ही विहान को देख सरप्राइज वाला रिएक्शन भी दिया. सोनम कपूर, अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी, रकुल प्रीत सिंह, मृणाल ठाकुर, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, अथिया शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, चित्रांगदा सिंह, उपासना कोनिडेला, वाणी कपूर, दीया मिर्जा और करीना कपूर जैसे सेलेब्स ने भी दिवाली विश की और बेटे को देखकर शॉकिंग रिएक्शन दिया.
इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने भी विश किया और बेटे विहान को लेकर लिखा, ‘लाडो.’ आपको बता दें कि विहान 7 नवंबर को 1 साल का हो गया है. कपल ने 9 दिसंबर, 2021 में राजस्थान में रॉयल वेडिंग की थी और पिछले साल उन्होंने बेटे का वेलकम किया.
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो विक्की कौशल को आखिरा बार फिल्म ‘छावा’ में देखा गया था. इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. वहीं, वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही उनकी पाइपलाइन में ‘महावतार: एक महाकाव्य गाथा’ भी है, जिसमें वो भगवान परशुराम अवतार में दिखेंगे. कैटरीना कैफ की बात करें तो आखिरी बार वो ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं. इसे 2024 में रिलीज किया गया था.
