Headlines

नूंह में रेहड़ी के किराये को लेकर विवाद, गाड़ियों के तोड़े शीशे; मारपीट में कई घायल


नूंह जिले के सौंख अड्डे पर दुकान के सामने बिरयानी की रेहड़ी लगाने के किराये को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर खूनी संघर्ष हो गया. देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से जमकर पथराव शुरू हो गया. इस दौरान कोल्ड ड्रिंक की कांच की बोतलें भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया. वहीं, मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नूंह तावडू रोड पर हुई है. बताया गया कि बिरयानी की रेहड़ी लगाने के किराये को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले. कुछ लोगों की तरफ से हवाई फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आ रही है.

पानीपत: दुकान के बाहर सामान रखने पर विवाद, दुकानदार ने सिर से छाती में टक्कर मारी, मौत

राहगीरों को वाहनों को पहुंचाया गया नुकसान

इस दौरान वहां से गुजर रहे कई राहगीरों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया, कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रही. सूचना मिलने पर सदर थाना नूंह पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष एक-दूसरे से झगड़ते रहे. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया और जाम को खुलवाया.

सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात

वहीं, इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. इसके साथ ही गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और यातायात को सुचारू करवाया. इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

फरीदाबाद: पार्किंग विवाद में सिंगापुर से आए परमजीत को गोलियों से भूना, आरोपी गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *