Headlines

AQI Today: लखनऊ और मुंबई की हवा भी हुई जहरीली; देश के इन शहरों का AQI 1000 के पार


देश में 8 नवंबर को लोगों ने हर्षोउल्लास से दिवाली मनाई. इस अवसर पर खुब पटाखे फोड़े गए, लेकिन इसका सीधा असर दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर देखने को मिल रहा है. AQI.in वेबसाइट के अनुसार, दिवाली के अवसर पर रात 9 बजे देश के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि 6 शहरों में तो ये 1000 के पार चला गया.

वेबसाइट के अनुसार, दिवाली के दिन दुनिया के सबसे प्रदूषित इलाकों में कई भारतीय शहरो के नाम शामिल रहे हैं. प्रतिबंधों के बावजूद इन शहरों में बड़े पैमाने पर पटाखे और फुलझड़ियां छोड़ी गई. इससे वातावरण में सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों और प्रदूषित कणों की मात्रा बढ़ गई. 

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में आ सकता है मौसम में बदलाव, मिलेगी जहरीली हवा से राहत

इन 6 शहरों में AQI 1000 के पार

यहां प्रदूषित शहरों की लिस्ट में राजधानी नहीं, बल्कि राजस्थान, तमिलनाडु, ओडिशा, पंजाब के शहर रहे. इनमें भी सबसे प्रदूषित वायु राजस्थान का श्री गंगानगर की रही. AQI.in के अनुसार, रात 9 बजे का रीयल-टाइम डाटा में राजस्थान के श्रीगंगानगर में AQI 1,131, तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में 1,122, तमिलनाडु के ही चेन्नई में 1,119, ओडिशा के भुवनेश्वर में 1,091, पंजाब के फरीदकोट में 1,058, केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में 1,057 दर्ज किया गया. 

मुंबई और लखनऊ में भी हवा जहरीली 

AQI.in वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 721, गाजियाबाद में 528, गुरुग्राम में 528, नोएडा में 527 रहा. इसके अलावा लखनऊ में 627, बिहार की राजधानी पटना में 333, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 466 रहा.  पंजाब के फरीदकोट में आज 9 नवंबर को भी AQI 1056, बठिंडा में 1028, श्रीगंगानगर में 985, हरियाणा के सिरसा में 762, नई दिल्ली में 634, भोपाल में 595, प्रयागराज में 595 और लखनऊ में 427 है.

क्या कहते हैं CPCB के आंकड़े?

हालांकि, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, 9 नवंबर को रात 6:00 बजे  राजस्थान के श्रीगंगानगर  में AQI 309, तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में 1,122, तमिलनाडु के ही चेन्नई में 1,119, ओडिशा के भुवनेश्वर में 1,091, पंजाब के फरीदकोट में 1,058, केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में 1,057 दर्ज किया गया. दिल्ली के सोनिया विहार में 449,  लखनऊ में AQI 236, ग्रुरुग्राम में 309, पटना में 256, नोएडा में 319 और गाजियाबाद में 292 दर्ज किया गया है. 

बता दें कि उत्तर भारत में पहले ही पराली के धुएं के कारण प्रदूषण बढ़ा हुआ था और आतिशबाजी के धुएं ने स्थिति को बिगाड़ दी है. अब मौसम में बदलाव और हवा की गति में तेजी से ही वायु प्रदूषण को कम करने में मदद कर सकता है. 

दिल्ली के नजफगढ़ की फैक्ट्री में भयंकर आग, मौके पर दमकल की 25 गाड़ियां

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *