Headlines

IPL 2027 ऑक्शन से पहले सूर्यकुमार यादव को मिली मुंबई की कप्तानी, 16 सदस्यीय टीम का एलान


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. हालांकि, अब सूर्यकुमार के किसी दूसरी टीम में जाने की चर्चा हो रही है. इस बीच सूर्यकुमार यादव को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. सूर्यकुमार को कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है. सूर्यकुमार की कप्तानी में ही भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब मुंबई ने उन्हें कप्तानी सौंपी है. 

मुंबई ने सोमवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी है. यह टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू होगी. मुंबई को एलीट ग्रुप-डी में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हैदराबाद, ओडिशा, उत्तराखंड और विदर्भ के साथ रखा गया है. रणजी ट्रॉफी के शुरुआती चार दौर के लिए मुंबई की टीम में जगह नहीं पाने वाले सूर्यकुमार को सफेद गेंद के टूर्नामेंट में कप्तानी दिए जाने की संभावना थी. 

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी मिलने का एक कारण यह भी है कि श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं थे. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने अपने बयान में कहा, “भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई टीम की अगुआई करेंगे. वह अपने अपार अंतरराष्ट्रीय अनुभव, नेतृत्व क्षमता और आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को मजबूती देंगे.”

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई ने काफी खतरनाक टीम चुनी है. टीम में ऑलराउंडर शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर को भी जगह मिली है. टीम में अंगकृष रघुवंशी, मुशीर खान, सरफराज खान और तुषार देशपांडे जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं. 

मुंबई की टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, दिव्यांश सक्सेना, सुवेद पारकर, मुशीर खान, सरफराज खान, साईराज पाटिल, शिवम दुबे, अथर्व अंकोलेकर, शम्स मुलानी, मैक्सवेल स्वामीनाथन, तुषार देशपांडे, शारदुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और हार्दिक तामोरे.

यह भी पढ़ें- 

पहला टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, बाबर आजम समेत 4 बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक; स्कोर 281/5



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *