जंगल का एक ही कानून है, ताकत और खौफ. अकसर पानी का राजा मगरमच्छ और जमीन का राजा टाइगर आमने-सामने आने से बचते हैं. लेकिन जब जंगल का असली राजा अपनी सल्तनत में कदम रखता है, तो बड़े-बड़े पानी के सूरमाओं का घमंड पल भर में चकनाचूर हो जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला और ‘ईगो क्रैश’ कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स की हंसी भी छूट रही है और रोंगटे भी खड़े हो रहे हैं.
वीडियो में पानी का खूंखार शिकारी मगरमच्छ नदी किनारे धूप सेंकते हुए एकदम बेफिक्र होकर ऐसे बैठा था मानो पूरा इलाका उसी की बपौती हो. लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने साबित कर दिया कि जंगल का असली दादा कौन है!
मगरमच्छ की चौड़, टाइगर की एंट्री और पलक झपकते ही ‘हवा टाइट’
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय मगरमच्छ नदी के किनारे बड़े ही आराम से धूप सेंक रहा है. उसका एटीट्यूड ऐसा था जैसे आसपास कोई उसका मुकाबला करने वाला ही न हो. लेकिन तभी पीछे झाड़ियों से धमाकेदार एंट्री होती है ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ की.
झाड़ियों को चीरता हुआ टाइगर बिना किसी डर के, पूरी राजा की तरह शान से मगरमच्छ के ठीक सामने आकर खड़ा हो जाता है. टाइगर के आते ही मगरमच्छ की सारी अकड़ और ‘गुंडागर्दी’ हवा हो जाती है. बिना एक सेकंड गंवाए, मगरमच्छ डर के मारे उल्टे पांव पानी में ऐसी छलांग लगाता है कि वहां सिर्फ पानी का बुलबुला रह जाता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला
नेटिजन्स बोले: ‘ईगो ऐसा टूटा कि पानी में मुंह छिपाना पड़ा’
यह मजेदार और खौफनाक वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों के फनी कमेंट्स की बाढ़ आ गई…
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “मगरमच्छ सोच रहा होगा ‘अरे भाई! यह तो आउट ऑफ सिलेबस आ गया, जान बची तो लाखों पाए.”
दूसरे यूजर ने लिखा, “पानी का राजा चाहे जितना भी बड़ा गुंडा बन ले, लेकिन जंगल में सिर्फ एक ही राजा का राज चलता है और वो है टाइगर.” वहीं कई लोगों ने टाइगर के स्वैग और बेखौफ अंदाज की जमकर तारीफ की है.
यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो
