जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों में दो आतंकवादी घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान से बातचीत की वकालत की है. उन्होंने इंदिरा गांधी के दौर का जिक्र करते हुए कहा है कि भारत को शांति बहाल करने के लिए बड़े भाई का रोल अदा करना होगा.
जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए कहा कि उन्हें यह याद रखना चाहिए कि आतंकवाद कभी कामयाब नहीं होगा. ‘अगर वह यह समझते हैं कि यह करके वह कश्मीर को खा जाएंगे, तो उन्हें इस गलतफहमी से निकल जाना चाहिए’.
‘अभी भी आतंकवाद चल रहा, क्या पता दूसरा हमला कहां हो’
फारूक अब्दुल्ला केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे इस बात का अफसोस है की जो दिल्ली में रोज चिल्लाते हैं कि आतंकवाद खत्म हो गया. मैं याद दिलाना चाहता हूं कि आतंकवाद अभी भी है और इस आतंकवादी को खत्म करने के रास्ते निकालना चाहिए. ‘अभी भी आतंकवाद चल रहा है, क्या पता दूसरा हमला कहां हो और क्या करें’.
फारूक ने कहा कि आतंकवाद है मगर इससे हमने घबराना नहीं है कश्मीर हिंदुस्तान का हिस्सा था है और रहेगा वह कर ले जो करना होगा. पाकिस्तान पर दिया अपने हालिया बयान पर अब्दुल्ला ने कहा कि आपने मेरे बयान को गलत तरीके से देखा है. ‘जब यह (आतंकी) आए थे उन्होंने क्या-क्या नहीं किया था.
हमारी मां बहनों को कत्ल किया रेप किया. उनके कान के बूंदे खींचे. बारामूला में जो हॉस्पिटल क्रिश्चियन चलाते थे उसके डॉक्टर और उसकी बीवी को मारा. वहां पर नन का रेप हुआ मैंने यह कहा था कि आप हिस्ट्री अपने बच्चों को नहीं बताते हैं. लेकिन, पाकिस्तान हर जगह चिल्ला रहा है कश्मीर कश्मीर कश्मीर इसमें क्या गलत कहा है मैंने क्या पाकिस्तान नहीं चल रहा’.
‘आतंकियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं होगा’, कुलगाम हमले पर BJP ने की निंदा
‘आतंकवाद बंद करो पाकिस्तान से कुछ नहीं निकलेगा’
पाकिस्तान से बातचीत की बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि लड़ाई से मामले हल नहीं होंगे. ‘ईरान और अमेरिका का आपने देख लिया, यूक्रेन आपने देखा किस तरह से तबाह हो गया और अब तीनों राष्ट्रपति मिल रहे हैं रास्ता निकालने के लिए लड़ाई से बात नहीं होगा बातचीत से ही हाल होगा’. ‘मैं तो पाकिस्तान से हमेशा कहता हूं आतंकवाद बंद करो पाकिस्तान से कुछ नहीं निकलेगा और बातचीत का रास्ता अपनाओ जिससे कोई रास्ता निकाल सकता है’.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दोनों एक ही मुल्क थे. जर्मनी ने जब हिटलर के समय पूरे यूरोप को खत्म कर दिया आज वह यूरोप एक हो गया है. ‘इंदिरा गांधी ने सार्क शुरू किया था और भारत सबसे बड़ा भाई है और इंदिरा गांधी ने एक रास्ता बनाया था सार्क के जरिए. मैं एक साथ बैठना होगा’.
