पंजाब सरकार ने हाल ही में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने प्रदेश के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 13 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS)अधिकारियों के तबादले एवं तैनाती के निर्देश दिए हैं. फेरबदल की सूची में कई उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के साथ अतिरिक्त उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं.
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को जॉइनिंग टाइम दिए बिना ही तत्काल अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं. तबादले और नई तैनाती की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं.
किसकी नियुक्ति कहां हुई?
सरकार के आदेश के तहत 2024 बैच के IAS अधिकारी पीयूष बर्डक को अजनाला का उपमंडल मजिस्ट्रेट (SDM) के पद पर तैनात किया गया है. पहले वो शहरी विकास विभाग में ओएसडी के पद पर तैनात थे.
- PCS ज्योति बाला मट्टू को होशियारपुर के आयुक्त पद से हटाकर उन्हें फाजिल्का में एडीसी (ग्रामीण विकास) के पद पर तैनात किया गया है.
- PCS मनजीत सिंह चीमा को मलेरकोटला के अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) नियुक्त किया गया है.
- PCS मनकंवर सिंह चहल को RTO लुधियाना क साथ सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), जालंधर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
- PCS दीपक भाटिया को आदमपुर के एसडीएम के पद पर तैनात किया है.
- PCS इनायत को पुडा में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (नीति) पद पर तैनात किया है.
- जसलीन कौर को धूरी के एसडीएम पद पर तैनात किया है.
- PCS अशोक कुमार को पठानकोट के एसडीएम पद पर तैनात किया गया है, जबकि प्रीतइंदर सिंह बैंस को नगर निगम होशियारपुर का आयुक्त नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा सचिन पाठक को गुरदासपुर के SDM पद पर, सारंगप्रीत सिंह औजला को गुरदासपुर के सहायक कमिश्नर (जनरल) के पद के साथ गुरदासपुर आरटीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं, ज्योत्स्ना सिंह को बटाला का एसडीएम, मनदीप सिंह मान को मुकेरियां एसडीएम नियुक्त किया गया है. परमिंदर कौर को शहीद भगत सिंह नगर की सहायक आयुक्त बनाता गया है.
पंजाब चुनाव 2027: हिंदू मतदाताओं को एकजुट करने में जुटी भाजपा, बनाई नई रणनीति
