Headlines

अक्षरा सिंह ने छठ पर बिछाई सियासी चौसर? नीतीश, नितिन नवीन समेत कई बड़े नेताओं को न्योता


भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा में हैं. हाल के दिनों में उन्होंने कई बड़े राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की है. अब वह छठ महापर्व को लेकर खास तैयारी कर रही हैं. अक्षरा इस बार भी मुंबई छोड़कर बिहार में छठ मनाएंगी. इसके लिए उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई नेताओं को न्योता भेजा है.

अक्षरा सिंह ने बताया कि वह हर साल की तरह इस बार भी छठ महापर्व बिहार में मनाना चाहती हैं. काम के सिलसिले में वह मुंबई में रहती हैं, लेकिन बिहार की परंपराओं से उनका गहरा जुड़ाव है. इसी वजह से उन्होंने पटना में छठ मनाने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें- ‘सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार पर ओछी टिप्पणी’, भड़के JDU के संजय झा

छठ के संध्या अर्घ्य के मौके पर 15 नवंबर को पटना के कंकड़बाग स्थित रेनबो मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. इसमें कई जानी-मानी गायिकाएं और कलाकार प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम में छठ के पारंपरिक गीतों और बिहार की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी.

सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार और निशांत कुमार को न्योता

छठ आयोजन के लिए अक्षरा सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय झा और मंत्री निशांत कुमार को आमंत्रित किया है. इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई अन्य गणमान्य लोगों को भी न्योता भेजा गया है. अक्षरा ने सभी से छठ का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है.

छठ को देशभर में पहचान दिलाना चाहती हैं अक्षरा

अक्षरा सिंह का कहना है कि छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि बिहार की आस्था और संस्कृति का बड़ा प्रतीक है. वह चाहती हैं कि इस महापर्व को देशभर में व्यापक पहचान मिले. आयोजन के जरिए छठ के पारंपरिक गीतों और लोक संस्कृति को बड़े मंच पर पेश करने की कोशिश की जा रही है.

नेताओं से मुलाकात के बाद राजनीति में आने की चर्चा

हाल के दिनों में अक्षरा सिंह की कई बड़े नेताओं से मुलाकात हुई है. वह नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार, संजय झा और मोकामा विधायक अनंत सिंह से मिल चुकी हैं. अलग-अलग दलों के नेताओं से मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक राजनीति में एंट्री को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है. फिलहाल उनका ध्यान पटना में छठ आयोजन की तैयारियों पर है.

यह भी पढ़ें- ‘वोट चोरी से सत्ता में आए, बिहार को बर्बाद कर रहे’, CM सम्राट पर तेजस्वी का हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *