बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं. अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी में किए जा रहे करोड़ो खर्च और चुनावी हलफनामें में अंतर के कारण सवालों के घेरे में है. अब ABP न्यूज के साथ एक्लूसिव बातचीत में उनका कहना है कि उनके दोस्त यार शादी का खर्च उठा रहे हैं, लेकिन कौन से दोस्त यार इसका जवाब देने से वो बचते नजर आ रहे हैं.
इस शादी में देश -विदेश से 4 लाख मेहमानों के शामिल होने की खबरें हैं और इन मेहमानों के लिए खास इंतजाम किया जायेगा. साथ ही कई लग्जरी गाड़ियों को इनाम में दिए जाने और दामाद को डिफेंडर गिफ्ट करने को लेकर सवालोे के घेरे में है.
बिहार छोड़िए… अनंत सिंह के यहां पाकिस्तान से भी आएंगे मेहमान? जानें क्या कहा
Watch | अनंत सिंह के दोस्त-यार उठा रहे हैं बेटी की शादी का खर्च… @chitraaum #AnantSingh #Mokama #Bihar #DaughterWedding #Politics #ABPNews https://t.co/ypVkeKTfS5
— ABP News (@ABPNews) November 12, 2026
अनंत सिंह ने कहा- सब खर्चा दोस्त-यार करते हैं
अनंत सिंह ने शादी में होने वाले खर्च पर ABP News की पत्रकार चित्रा त्रिपाठी के साथ एक साक्षात्कार में कई सवाल पूछे. इसपर जवाब में उन्होंने कहा, “खर्चा नहीं होता है. बहुत दोस्त-यार हैं, दोस्त यार खर्चा उठा लेते हैं. कोई थार भेज देता है, कोई शामियाना वाला करवा देते हैं, कोई कुछ कर देते हैं… बहुत दोस्त-यार हैं.” उन्होंने आगे कहा, “मेरे दोस्त यार ही सब कुछ कर देते हैं. खुद से ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ता है.”
वहीं, दामाद को डिफेंडर देने पर सवाल किया गया कि इसपर तो लोग ये नहीं कहेंगे कि ये दहेज है तो उन्होंने कहा कि अगर वो मांगते हैं तो दहेज होता ये तो खुद से गिफ्ट दे रहे हैं. अनंत सिंह ने बताया कि उनके पास 8-10 गाड़ी है और ये सब दोस्तों ने दिए हैं. उन्होंने ये भी बताया कि इस शादी में पाकिस्तान और हिंदुस्तान के लोग भी शामिल होंगे.
मामला क्या है?
दरअसल, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार के साथ उनके पैतृक गांव लदमा (बाढ़ क्षेत्र) में 24 नवंबर को होगी. इसके लिए करीब दस एकड़ जमीन पर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. साथ ही करीब 4 लाख लोगों के शामिल होने को देखते हुए उनके रहने और ठहरने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है. हालांकि, इन सब तैयारियों के बीच दामाद को तिलक में करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये की लग्जरी एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट देने, शादी से पहले एक बड़ी घुड़दौड़ प्रतियोगिता में जीतने वाले को महिंद्रा थार और अन्य गाड़ियां इनाम में देने की खबरें चर्चा में हैं. इसपर सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि ये सब कुछ उनके दोस्त यार कर रहे हैं उनका कोई खास खर्चा नहीं हो रहा है.
खर्चों पर सवाल क्यों उठ रहे?
बता दें कि अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी के पास कुल 100 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है, लेकिन इसमें भी 26 करोड़ रुपये का कर्ज है. ऐसे में बेटी की शादी में 4-5 लाख लोगों के लिए रहने और भोज की व्यवस्था के साथ-साथ लग्जरी गाड़िओं को इनाम में दिए जाने को लेकर सवालों के घेरे में है. अनंत सिंह द्वारा खर्चों के कारण लोग पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास ने भी इस शादी के खर्च पर सवाल उठाये हैं, जबकि उन्हें खुद भी सिंह ने शादी का न्योता भेजा है.
अनंत सिंह के होने वाले दामाद की तस्वीर आई सामने, जानें क्या करते ऋषिकेश?
