Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 16 नवंबर 2026 की शाम ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी नीच राशि तुला से निकलकर मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य देव 16 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे, जिसे हिंदू पंचांग में ‘वृश्चिक संक्रांति’ कहा जाता है.
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को प्रशासन, सरकारी पद, नेतृत्व क्षमता और मान-सम्मान का कारण माना गया है. अपने मित्र मंगल के घर में सूर्य का यह गोचर 8 राशियों के करियर, सरकारी नौकरी और आर्थिक स्थिति में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाने वाला है.
16 नवंबर से इन 8 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम:
वृषभ राशि (Taurus): आपके लिए यह गोचर अचानक धन लाभ के द्वार खोलेगा. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी, सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini): करियर के लिहाज से यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. जो छात्र सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.
कन्या राशि (Virgo): करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. व्यापारियों के हाथ कोई बड़ी या विदेशी डील लग सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नया घर, जमीन या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है.
तुला राशि (Libra): सूर्य आपकी राशि से निकलकर धन भाव में गोचर करेंगे. इससे लंबे समय से रुके हुए काम फिर से गति पकड़ेंगे और पैसों की तंगी दूर होगी. ऑफिस में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio): सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, जिससे आपके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता में जबरदस्त निखार आएगा. सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के प्रबल योग हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.
मकर राशि (Capricorn): नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को शानदार परिणाम मिलेंगे और पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव कम होगा.
कुंभ राशि (Aquarius): आर्थिक मोर्चे पर यह महीना बेहद शुभ रहने वाला है और कमाई के नए माध्यम बनेंगे. कारोबार का विस्तार करने के लिए यह सही समय है. इसके अलावा, संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है.
मीन राशि (Pisces): लंबे समय से अटके हुए सरकारी या निजी काम तेजी से पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा.
सूर्य देव की कृपा पाने के 3 सरल उपाय:
इस गोचर के शुभ परिणामों को और अधिक बढ़ाने के लिए आप कुछ आसान उपाय कर सकते हैं:
सूर्य को अर्घ्य दें: रोज सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और थोड़ा रोली या अक्षत मिलाकर उगते सूर्य को अर्घ्य दें.
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ: नौकरी में प्रमोशन और सरकारी कामों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
पिता का सम्मान करें: ज्योतिष में सूर्य को पिता का कारण माना गया है, इसलिए किसी भी शुभ या नए काम की शुरुआत घर के बड़ों और पिता का आशीर्वाद लेकर ही करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
