Headlines

Video: सरपंच का चुनाव हारा उम्मीदवार तो फूट फूटकर रोया, ग्रामीणों ने बंधाया ढांढस


Viral Video: चुनाव लड़ना आसान नहीं होता. इसके लिए उम्मीदवार खूब मेहनत करता है, लोगों से मिलकर वोट मांगता है और जीत की उम्मीद लगाए बैठा रहता है. लेकिन जब नतीजे उम्मीद के उलट आते हैं तो निराशा होना भी सामान्य है. कुछ लोग इसे एक नया सबक समझ लेते हैं, तो कुछ लोग इसे एक मौके के रूप में भी देखते हैं. हार से पता चलता है कि हमारी कोशिश में कहां कमी रह गई है, जिसे हम अगली बार नहीं करेंगे.

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में चुनावी हार के बाद उम्मीदवार का ऐसा रिएक्शन देखने को मिला, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. दरअसल, सरपंच का चुनाव हारने के बाद उम्मीदवार फूट-फूटकर रोने लगा. आसपास मौजूद लोग उसे समझाने में जुटे रहे, लेकिन वह चुप होने का नाम ही नहीं ले रहा है.

ग्रामीण समझाते रहे, उम्मीदवार रोता रहा

वीडियो में देखा जा सकता है कि सरपंच का चुनाव हारने वाला उम्मीदवार काफी भावुक हो गया है. वह लगातार रो रहा है और आसपास मौजूद लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं. लोग उसे बार-बार समझाते हैं कि यह सिर्फ एक चुनाव था. चुनाव में जीत और हार तो लगी रहती है. इसमें इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है. ग्रामीणों की बातें सुनकर ऐसा लग रहा है कि वे उसे किसी तरह सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उम्मीदवार का ध्यान किसी की बात पर नहीं है. वह अपनी हार से इतना निराश नजर आता है कि लोगों की समझाने का भी उस पर कोई असर नहीं होता.

वीडियो की खासियत है बोली

वीडियो असल में देखने से राजस्थान के हिस्से का लगता है, क्योंकि वहां कि बोली और पहनावे को वीडियो में देखा सकता है. वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है, जब रोते हुए उम्मीदवार कहता है कि मुझे बर्बाद कर दिया. हालांकि यह बात वह वहां की बोली में बोलता है, जो सुनने में और भी मजेदार लगती है. इस पर आस-पास खड़े लोग उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उम्मीदवार के आंसू रुकने का नाम नहीं लेते.

यह भी पढ़ें: Vira Video: सुबह साढ़े चार बजे बेटी का सपना पूरा करने साइकिल से निकले पिता, रुला देगा वीडियो

आखिरकार कार में बैठाकर ले गए लोग

जब काफी देर तक समझाने के बाद भी उम्मीदवार शांत नहीं होता तो ग्रामीण उसे वहां से ले जाने की कोशिश करते हैं. वीडियो में आगे दिखाई देता है कि एक शख्स से उठाकर कार में बैठा देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उम्मीदवार के सरपंच के चुनाव हारने के बाद भी लोग उसे सरपंच कह कर बुला रहे हैं. जिससे वीडियो और भी मजेदार लगने लगता है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे फनी कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने वाले यूजर्स इसे मजेदार अंदाज में ले रहे हैं. उम्मीदवार का चुनाव हारने के बाद इस तरह रोना लोगों के लिए बिलकुल नया और मजेदार है. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के फनी कमेंट्स कर रहे हैं. किसी को ग्रामीणों की समझाने की कोशिश मजेदार लग रही है तो किसी का ध्यान केवल शख्स के रोने पर ही लगा हुआ है. एक यूजर ने कमेंट किया कि मैं आपके साथ हूं. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि सरपंच को कोई हॉस्पिटल लेकर जाओ.

यह भी पढ़ें: Video: वॉक कर रही महिला पर कुत्ते ने किया खौफनाक हमला, मची चीख पुकार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *