भाई-बहन का रिश्ता दुनिया में सबसे खूबसूरत और अनमोल होता है. चाहे कितनी भी दूरी हो, यह प्यार कभी कम नहीं होता. सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला और इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाएंगे.
अमेरिका (USA) में रह रहा एक लड़का जब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद बिना किसी को बताए अचानक अपने घर पहुंचा, तो उसके परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
कमरे में दाखिल होते ही ठिठक गई बहन
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का बिना किसी खबर के चुपचाप अपने घर का दरवाजा खोलता है. सबसे पहले उसका भाई उसे देखता है और खुशी व हैरानी के मारे बिल्कुल सन्न रह जाता है.
इसके बाद लड़का धीरे से कमरे के अंदर जाता है, जहां उसकी बहन आराम से बैठी हुई थी. जैसे ही बहन की नजर 4 साल बाद अपने भाई पर पड़ती है, वह पूरी तरह चौंक उठती है. उसे अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता कि उसका भाई सच में उसके सामने खड़ा है.
दौड़कर गले लगाया, और फूट-फूटकर रोने लगी बहन
सच्चाई का अहसास होते ही बहन बिना एक सेकंड गंवाए दौड़कर आती है और भाई को कसकर गले लगा लेती है. 4 साल की दूरी और तड़प पल भर में आंसुओं के रूप में बह निकलती है. बहन भाई के सीने से लगकर फूट-फूटकर रोने लगती है, वहीं भाई भी अपनी बहन को गले लगाकर काफी भावुक हो जाता है. इस खूबसूरत और इमोशनल पल को जिसने भी देखा, वह भावुक हो गया.
यह भी पढ़ें: Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला
नेटिजन्स के छलके आंसू: ‘भाई-बहन के प्यार से बढ़कर कुछ नहीं’
यह इमोशनल वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है. लोग कमेंट सेक्शन में भाई-बहन के इस अटूट प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं…
एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा, “इस वीडियो ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए, विदेश में रहने वाले हर भाई-बहन इस दर्द और खुशी को अच्छे से समझ सकते हैं.”
दूसरे यूजर ने लिखा, “बहन के रोने में सच्चा प्यार दिख रहा है, दुनिया में परिवार और भाई-बहन से बढ़कर कोई दौलत नहीं है.” वहीं एक और यूजर ने कहा, “यह अब तक का सबसे खूबसूरत होम-कमिंग सरप्राइज वीडियो है.”
यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो
