Headlines

Video: चलती ट्रेन को बना दिया रसोई घर, गुजराती फैमिली की हरकत पर भड़के नेटिजन्स


भारतीय रेलवे की ट्रेनों में सफर के दौरान तरह-तरह के नजारे देखने को मिलते हैं, लेकिन कई बार यात्री अपनी हरकतों से सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर देते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें सूरत की एक फैमिली ट्रेन के एसी डिब्बे को ही अपना ‘पर्सनल किचन’ बनाती हुई नजर आ रही है.

ट्रेन की 3AC बोगी में सफर कर रहे इस परिवार ने मिडिल बर्थ पर अखबार बिछाकर बाकायदा सैंडविच बनाने की पूरी तैयारी शुरू कर दी, जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही बवाल मच गया है.

सब्जियां काटीं, ब्रेड फैलाई… और बोलीं- ‘टोस्टर भी ले आते’

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन की बर्थ पर अखबार फैलाकर एक महिला सैंडविच के लिए ब्रेड की स्लाइस निकाल रही है और पास में ही ककड़ी-टमाटर की कटी हुई सब्जियां रखी हुई हैं. हद तो तब हो गई जब वीडियो में महिला कहती सुनी गई कि अगर वे चाहते तो घर से सैंडविच सेंकने के लिए इलेक्ट्रिक टोस्टर भी साथ ला सकते थे और ट्रेन के सॉकेट में लगाकर टोस्ट भी बना सकते थे! इस बेफिक्र अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर तहलका: ‘ट्रेन है या अपना होम टाउन किचन?’

वीडियो सामने आते ही नेटिजन्स रेलवे की सुरक्षा और यात्रियों के नागरिक अधिकारों (Civic Sense) को लेकर जमकर क्लास लगा रहे हैं:

कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, “ट्रेन की सीट को अपना किचन बना दिया है, कल को ये लोग गैस सिलेंडर भी साथ लेकर सफर करने लगेंगे!”

दूसरे यूजर ने लिखा, “3AC कोच में पब्लिक स्पेस का इस तरह इस्तेमाल करना और सॉकेट में टोस्टर लगाने की सोचना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है, रेलवे को इस पर फाइन लगाना चाहिए.”

वहीं कई लोगों ने कहा कि सफर में घर का खाना साथ लाना अच्छी बात है, लेकिन चलती ट्रेन में पूरी रसोई सजा लेना बाकी यात्रियों के लिए काफी असुविधाजनक होता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *