सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी ट्रेंडिंग गाने पर देसी लुक में हसीनाओं का जलवा देखने को मिलता है. लेकिन जब हुस्न के साथ साड़ी और कातिलाना अदाओं का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिल जाए, तो इंटरनेट पर कयामत आना तय है. हाल ही में एक ऐसा ही मसालेदार और सुपरहॉट डांस वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने यूज़र्स के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. हरी फ्लोरल साड़ी में सजी-धजी इस हसीना ने जब ‘पॉ-पॉ’ गाने पर अपनी पतली कमर मटकाना शुरू किया, तो देखने वाले बस देखते ही रह गए. वीडियो देखने के बाद आप भी अपनी जगह से उठ डांस करने पर मजबूर हो जाएंगे. वीडियो में लड़की का हुस्न देख यूजर्स अपने होश गंवा बैठे हैं.
कमर की लचक और कातिल अदाओं का चला जादू
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देसी अंदाज में तैयार हुई यह सुंदरी हरी प्रिंटेड साड़ी, हाथों में कंगन और गले में झुमके-हार पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. जैसे ही ‘पॉ-पॉ’ का ट्रेंडिंग म्यूजिक बजता है, वह अपने चेहरे के शानदार एक्सप्रेशन्स के साथ तालियां बजाते हुए और कमर को लहराते हुए ठुमके लगाना शुरू कर देती है.
साड़ी को कमर पर बांधकर जिस फुर्ती और नजाकत के साथ उन्होंने अपने मूव्स दिखाए हैं, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. उनके इस अनकट और बिंदास डांस स्टाइल ने वीडियो में अलग ही जान फूंक दी है.
यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो
कमेंट सेक्शन में लगी आग: ‘एक तो हुस्न, ऊपर से साड़ी… मार ही डालोगी’
सोशल मीडिया पर इस डांस रील के सामने आते ही लाइक्स और व्यूज की बारिश होने लगी है. यूज़र्स कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटा रहे हैं… वीडियो को sangitathokar6 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
एक यूजर ने लिखा, “अरे बाप रे! हरी साड़ी में ऐसी लचक और अदाएं… इंटरनेट पर वाकई आग लगा दी.”
दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “पॉ-पॉ गाने पर अब तक का सबसे बेस्ट और क्यूट डांस मूव्स, बिल्कुल पैसा वसूल रील है.”
वहीं कई लोगों का कहना है कि साड़ी में लड़की की सादगी और डांस का ग्रेस वाकई देखने लायक है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला
