Headlines

ICAR Recruitment 2026: ICAR संस्थानों में 1393 पदों पर निकली वैकेंसी, बिना इंटरव्यू ऐसे होगा चयन


ICAR Recruitment 2026: कृषि, विज्ञान, इंजीनियरिंग और आईटी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों में अलग-अलग तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सेंट्रलाइज्ड कंबाइंड एग्जामिनेशन 2026 के माध्यम से कुल 1,393 रिक्तियों को भरा जाना है.

इस भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. सबसे खास बात यह है कि भर्ती में किसी भी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होगा, बल्कि उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे..

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीख

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 11 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 18 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख- 17 दिसंबर 2026
  • आवेदन में सुधार- 18 से 20 दिसंबर 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा- फरवरी 2027 (संभावित)

पदों का विवरण और सैलरी

इस भर्ती में कुल 1,393 पदों को 2 मुख्य कैटेगरी में बांटा गया है, जिनमें सैलरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित की गई है. इसमें पहले मुख्य कैटेगरी टेक्निकल असिस्टेंट (टी-3) है. इसके कुल 1254 पद हैं. वहीं इस पद पर उम्मीदवारों का चयन आईसीएआर संस्थान में किया जाएगा. वहीं इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 5 के तहत 29,200 से 92,300 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी. वहीं दूसरा पद सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (टी4) है. इसमें कुल 139 पद शामिल है और इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की तैनाती कृषि विज्ञान केंद्र में होगी. सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पे लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें उम्मीदवारों की सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपये तक होगी.

जरूरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

यह भर्ती केवल कृषि ग्रेजुएट तक सीमित नहीं है. इसके तहत कुल 10 फंक्शनल ग्रुप जैसे कृषि, बागवानी, पशु विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, सिविल-इलेक्ट्रिकल-कृषि इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइब्रेरी, साइंस और कंप्यूटर-आईटी में पद निकाले गए हैं. उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या इंजीनियरिंग डिग्री-डिप्लोमा होना अनिवार्य है. यह योग्यता 17 दिसंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-Indian Bank Jobs: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक ऐसे करें अप्लाई

कितनी आयु सीमा है जरूरी?

17 दिसंबर 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों में एससी-एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग को 10 वर्ष तक की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के आधिकारिक वेबसाइट https://asrb.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर सेंट्रलाइज्ड कंबाइंड एग्जामिनेशन 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
  • अब अपने संबंधित फंक्शनल ग्रुप और पद की प्राथमिकता चुनें.
  • अपनी हाल ही की फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • भारतकोश पोर्टल के माध्यम से निर्धारित आवेदन फीस का पेमेंट करें और उसकी रसीद अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें.
  • लास्ट में फॉर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-Intermediate System: इस राज्य में खत्म होगा इंटरमीडिएट सिस्टम, क्यों लिया गया फैसला?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *