Headlines

दिल्ली: यूसुफ सराय में फूल बेचने वाली महिला और देवर पर हुआ था हमला, पुलिस ने 6 को दबोचा


दिवाली की रात दिल्ली के अरबिंदो मार्ग पर यूसुफ सराय बस स्टैंड के पास फूल-माला की स्टॉल पर महिला समेत दो लोगों पर डंडों से हमला किया गया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा है. सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी.

पुलिस ने जिन 6 लोगों को पकड़ा है, उनमें जैतपुर के खड्डा कॉलोनी निवासी सोनी, जैतपुर के ओम नगर निवासी उस्मान और 4 नाबालिग शामिल हैं. थाना हौज खास में धारा 74/351(2)/79/110/3(5)/61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है.

महिला और उसके देवर को डंडे से पीटकर फरार हो गए थे आरोपी

संगम विहार निवासी राधा (37 साल) और उसका 15 साल का नाबालिग देवर इस हमले में जख्मी हो गए थे. शिकायत के मुताबिक हमलावर पीड़िता के रिश्तेदार हैं, जो मौके पर आए, दोनों को डंडों से पीटा और धमकाकर फरार हो गए. जख्मी हालत में दोनों को मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दोनों पक्षों में ननद-भाभी का रिश्ता!

जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में ननद-भाभी का रिश्ता है और पहले भी झगड़े हो चुके हैं. राधा हौज खास इलाके में त्योहारों के दौरान फूल बेचती है. बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ. फिलहाल इसमें शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिकाओं का पता लगाने और कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए जांच चल रही है.

उस्मान और सोनी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के मुताबिक आरोपी उस्मान के खिलाफ जैतपुर और बदरपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं. इसके साथ ही आरोपी सोनी के खिलाफ भी हौज खास और सफदरजंग एन्क्लेव थाने में ड्रग्स से जुड़े मामले दर्ज हैं. 

छात्रा से अनुचित व्यवहार का आरोप, जबरन छुट्टी पर भेजे गए DU के प्रोफेसर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *