Headlines

कंगना रनौत पर FIR को लेकर भड़के राम कदम, बोले- ‘दबाव बनाने की कोशिश’


बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. गांधी परिवार पर की गई उनकी टिप्पणी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद भाजपा नेता राम कदम ने कंगना का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और विचार व्यक्त करने का अधिकार है. अगर किसी को उनकी पोस्ट पर आपत्ति है तो उसे तथ्यों और तर्कों के साथ अपनी असहमति जाहिर करनी चाहिए.

मुंबई में बीजेपी नेता राम कदम ने कहा, “प्रतिभावान अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मेरा मानना है कि हमारे संविधान में अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार दिया गया है. लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी भावनाएं और विचार अभिव्यक्त करने का अधिकार है. आप अपने विचारों को खुलकर प्रस्तुत कर सकते हैं और यह आपका लोकतांत्रिक अधिकार है.”

‘रेलवे स्टेशन पर जाकर नमाज पढ़ेंगे तो…’ छठ गीतों पर वारिस पठान का तीखा बयान

उन्होंने आगे कहा, “यदि किसी को कंगना रनौत की पोस्ट से असहमति है, तो उसे तथ्यों और तर्कों के आधार पर विरोध करना चाहिए. यह बताना चाहिए कि कंगना ने अपनी पोस्ट में ऐसा क्या गलत कहा है, उनके दावों में क्या तथ्यात्मक खामी है और उनके तर्कों में कहां गलती है.”

राम कदम ने कहा, “FIR दर्ज कराकर दबाव की राजनीति के जरिए किसी की अभिव्यक्ति को रोकने की कोशिश का लोकतंत्र में समर्थन नहीं किया जा सकता. यदि विपक्ष को कंगना की पोस्ट पर आपत्ति है, तो उसे तथ्यों और तर्कों के साथ अपनी असहमति जाहिर करनी चाहिए. राजनीति में असहमति का अधिकार विपक्ष को जरूर है, लेकिन FIR के जरिए राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश का समर्थन नहीं किया जा सकता.”

कंगना ने सोनिया गांधी को लेकर क्या लिखा था?

दरअसल, कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिसर्च का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर गांधी परिवार को लेकर एक पोस्ट की थी. इसमें उन्होंने लिखा था कि फिल्म के लिए उन्होंने भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर काफी रिसर्च की है.

NCP के विलय की तैयारी? सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात से बढ़ी हलचल

कंगना ने अपनी पोस्ट में कहा था कि एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक गांधी परिवार में आती है और इसके बाद इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी, जो सत्ता के संभावित उत्तराधिकारी थे, मारे जाते हैं. उन्होंने आगे सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि आखिर में सत्ता के लिए केवल एक ही विकल्प कैसे बचा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *