Headlines

US में तकनीकी खराबी से भारत-अमेरिका उड़ानों पर भी संकट, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी


अमेरिका में हवाई यातायात व्यवस्था से जुड़ी तकनीकी खराबी के कारण देशभर में विमान सेवाएं प्रभावित हो गई हैं. एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में आई बाधा के चलते सभी अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर ग्राउंड स्टॉप लागू किया गया है. इसके तहत प्रभावित एयरपोर्ट्स से विमानों के उड़ान भरने पर रोक या परिचालन संबंधी पाबंदियां लगाई गई हैं. 

इस तकनीकी समस्या का असर भारत और अमेरिका के बीच संचालित होने वाली उड़ानों पर भी पड़ सकता है. स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया, इंडिगो समेत अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर उन्हें अपनी उड़ानों की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी है.

पहले चेक करें फ्लाइट स्टेटस
एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका में हवाई यातायात संचालन प्रभावित होने के कारण वहां से भारत आने और भारत से अमेरिका जाने वाली उसकी उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है. ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस इस लिंक पर जाकर जांचने को कहा गया है.

कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी से प्रभावित हुआ हवाई यातायात
अमेरिका में एयर ट्रैफिक ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले संचार सिस्टम में आई तकनीकी दिक्कत के कारण देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप लागू करना पड़ा है. इस व्यवस्था के तहत एयरपोर्ट से विमानों के प्रस्थान को अस्थायी रूप से रोका जाता है या उन पर परिचालन संबंधी प्रतिबंध लगाए जाते हैं.

इसका सीधा असर अमेरिका के विभिन्न एयरपोर्ट्स से उड़ान भरने वाले विमानों पर पड़ रहा है. संचार व्यवस्था बाधित होने से हवाई यातायात का सामान्य संचालन प्रभावित हुआ है. इसके चलते एयर इंडिया की अमेरिका आने-जाने वाली उड़ानों के निर्धारित समय में भी बदलाव की संभावना है. यात्रियों को उड़ानों में देरी और अन्य परिचालन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

एयर इंडिया ने यात्रियों को दी फ्लाइट स्टेटस जांचने की सलाह
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एडवाइजरी में बताया कि उसकी टीमें अमेरिका में पैदा हुई स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं. एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें. इसके आधार पर ही एयरपोर्ट पहुंचने की योजना बनाएं.

कंपनी ने कहा है कि हालात से जुड़ी नई जानकारी उपलब्ध होने पर यात्रियों को अपडेट दिया जाएगा. उड़ानों की स्थिति और बुकिंग से संबंधित जानकारी एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के ‘मैनेज बुकिंग’ सेक्शन में भी देखी जा सकती है. अचानक आई इस तकनीकी बाधा से उन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जिन्होंने आने वाले समय में अमेरिका जाने या वहां से भारत लौटने की योजना बनाई है.  

यह भी पढ़िएः यूक्रेन का रूस पर घातक अटैक, रातभर में दागे 1200 ड्रोन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *