तेलंगाना के हैदराबाद में जारी कांग्रेस की भारत समिट 2026 के आखिरी दिन उस समय सियासी विवाद गहरा गया, जब इटली के एक नेता ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ का नारा लगाया. इधर, बीजेपी ने राहुल गांधी को इस मुद्दे पर घेरते हुए, अराजतकता फैलाने की कोशिश करार दिया.
14 नवंबर को इटली के नेता जियाकोमो ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ‘वोट-चोर गद्दी छोड़’ का नारा लगाया. जियाकोमो फिलिबेक यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव हैं.
#Breaking | इटली के नेता जियाकोमो ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए देखिए ‘महादंगल’ चित्रा त्रिपाठी (@chitraaum) के साथ https://t.co/SMm0dUypVm #ItalyPolitician #Congress #BharatSummit #VoteChori #RahulGandhi #BJP #MahadangalOnABP #ChitraTripathiOnABP #ABPNews https://t.co/9giOX1xPUJ
— ABP News (@ABPNews) November 14, 2026
जियाकामो के बयान पर मचा सियासी बवाल
उन्होंने कहा, ‘हर लोकतंत्र सिर्फ एक सिद्धांत पर खड़ा है. एक व्यक्ति, एक वोट. ये साफ और पारदर्शी वोर रोल के लिए है. हजारों लोगों ने उनके साथ रामलीला मैदान तक जो मार्च किया. दो हफ्ते पहले. हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र खत्म नहीं हुआ है, इसे बचाया जा सकता है. लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े हो सकते हैं. वोट चोर गद्दी छोड़. ‘
जियाकोमो के इस नारे पर मंच पर बैठे राहुल गांधी हंसते हुए नजर आए. इसके बाद इटली के नेता ने अंग्रेजी में कहा, ‘Vote thief, Leave Seat.’
इस पूरे मामले के बाद बीजेपी हमलावर हो गई. बीजेपी प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि उनका एक मकसद रहता है कि देश को कमजोर करो और देश को कमजोर करने वाली ताकतों को बल दो. आज पूरी दुनिया में खांगलकर देखें, तो जिन ताकतों को राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने साथ पकड़ा है, वो कहीं न कहीं अराजकता फैलाने की बात करते हैं.
हम नरेंद्र मोदी को हराने जा रहे: राहुल गांधी
इधर, सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरा मानना है कि भारतीय लोकतंत्र जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. एक वैश्विक संपत्ति और वैश्विक जन हित की बात है. लोकतांत्रिक आंदोलन और इस धरती के लिए यह जरूरी है कि भारत एक लोकतंत्र बना रहे. लेकिन हमने पाया कि भारत में अब लोकतंत्र नहीं रहा. मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम मोदी को हराएंगे. उनसे छुटकारा पा लेंगे. आप इसे सड़कों पर देख सकते हैं. उस डर को देख सकते हैं, जो मोदी और अमित शाह के मन में है. यह तो तय हो चुका है.
