Headlines

‘रामायण’ का 11 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 7 बजे तक 745 करोड़ पार कमाई


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है. फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म हर गुजरते दिन के साथ शानदार कमाई कर रही है. अब फिल्म ने 700 करोड़ क्लब में भी एंट्री मार ली है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन ढाई बजे तक 34.26 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 40.43 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 11,769 शोज मिले. वहीं 43.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 719.86 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

  • फिल्म के हिंदी वर्जन ने 24.72 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म को 9,248 शोज मिले.
  • कन्नड़ में फिल्म ने 2.97 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 468 शोज मिले.
  • तमिल में फिल्म ने 2.34 करोड़ कमाए और 687 शोज मिले.
  • मलयालम में फिल्म ने 2.27 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 561 शोज मिले.
  • वहीं तेलुगू में फिल्म ने 1.96 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 805 शोज मिले.
डेज बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
11वां दिन (लाइव) 59.43 (7 बजे तक) 43.4 परसेंट
टोटल 745.03   

बता दें कि फिल्म के 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े रात साढ़े 10 बजे तक फाइनल आएंगे.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 48.05 करोड़ रहा. तीसरे दिन फिल्म ने 69.80 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 56.15 करोड़ और पांचवें दिन 107.50 करोड़ की कमाई की. छठे दिन फिल्म ने 94.10 करोड़ कमाए. सातवें दिन फिल्म ने 70.65 करोड़, आठवें दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ कमाए. फिल्म ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ कमाए. नौवें दिन फिल्म ने 48.10 करोड़ और दसवें दिन 72.90 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- बेटी श्रुति को फिल्मों में कैसे आने दिया? सवाल पर कमल हासन ने कर दी थी बोलती बंद

फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया. नमित मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होना है. दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *