Headlines

Biscuit Storage Tips: पैकेट खोलने के बाद कुरकुरे नहीं रहते बिस्किट, अपनाएं ये ट्रिक


Biscuit Storage Tips: बिस्किट खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. कई लोग सुबह चाय के साथ तो कुछ लोग शाम को हल्की भूख लगने पर बिस्किट खाते हैं. हालांकि, अक्सर ऐसा होता है कि पैकेट खोलने के बाद बिस्किट कुछ ही समय में नरम पड़ जाते हैं. इसकी वजह हवा में मौजूद नमी होती है, जो बिस्किट के अंदर चली जाती है. ऐसे में उनका स्वाद और कुरकुरापन दोनों कम हो जाते हैं. कुछ आसान तरीके अपनाकर आप बिस्किट को लंबे समय तक ताजा और कुरकुरा रख सकते हैं.

एयरटाइट डिब्बे में रखें बिस्किट

बिस्किट को कुरकुरा रखने का सबसे आसान तरीका है कि पैकेट खोलने के बाद उन्हें खुला न छोड़ें. बचे हुए बिस्किट को किसी साफ और पूरी तरह सूखे एयरटाइट डिब्बे में रख दें. ऐसा डिब्बा इस्तेमाल करें, जिसमें बाहर की हवा आसानी से अंदर न जा सके. अगर आपके पास एयरटाइट कंटेनर नहीं है, तो किसी साफ कांच या प्लास्टिक के डिब्बे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन उसका ढक्कन अच्छी तरह बंद होना चाहिए. इससे बिस्किट में नमी जाने की संभावना कम हो जाती है.

पैकेट को अच्छी तरह बंद करने की अपनाएं ट्रिक

अगर आप बिस्किट को डिब्बे में नहीं रखना चाहते, तो पैकेट को भी सही तरीके से बंद कर सकते हैं. इसके लिए पैकेट में बची हुई हवा को हल्के हाथ से बाहर निकाल दें और उसके मुंह को मोड़कर क्लिप या रबर बैंड से अच्छी तरह बंद कर दें. आप चाहें तो बचे हुए बिस्किट को जिप लॉक बैग में भी रख सकते हैं. पैकेट को रसोई में सिंक, गैस या ऐसी जगह न रखें जहां भाप और नमी आती हो. इससे बिस्किट जल्दी नरम पड़ते हैं.

यह भी पढ़ें : Coriander Storage Tips: फ्रिज में धनिया जल्दी गल जाता है, अपनाएं ये खास ट्रिक 

बिस्किट कहां रखने चाहिए?

बिस्किट को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें. उन्हें सीधे धूप, गर्मी और नमी से दूर रखना जरूरी है. फ्रिज में बिस्किट रखने से बचें, क्योंकि बाहर निकालने पर तापमान में बदलाव के कारण उन पर नमी जम जाती है. साथ ही, बिस्किट निकालने के लिए हमेशा सूखे हाथों या साफ चम्मच का इस्तेमाल करें. गीले हाथों से बिस्किट छूने पर बाकी बिस्किट भी जल्दी नरम होते हैं.  इन आसान तरीकों से आप बिस्किट का कुरकुरापन काफी हद तक बनाए रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Bee Hive Prevention: घर में कभी नहीं लगेगा मधुमक्खी का छत्ता, बस कर लें यह जुगाड़ 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *