Headlines

ईरान के पास अभी कितना हथियार, अमेरिकी रिपोर्ट ने चौंकाया, क्या बोले स्पीकर गालिबाफ


अमेरिका ईरान संघर्ष पर कई महीनों बाद भी पूरी तरह विराम नहीं लग सका है. इस बीच ईरान के हथियारों के जखीरों पर अमेरिका का बड़ा बयान आया है. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक, ईरान के पास अब भी 1,500 से 2,500 मिसाइलें हैं. अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने यह रिपोर्ट दी है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अगर अमेरिका ईरान युद्ध फिर से शुरू हुआ तो तेहरान अमेरिका और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर हमला करने की क्षमता रखता है. रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने कहा है कि ईरान के पास मौजूद मिसाइलों की सटीक संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है.

‘ईरान के पास मिसाइलों का बड़ा भंडार’
इसकी वजह मिसाइलों की निगरानी और उनकी स्थिति का पता लगाने में आने वाली चुनौतियां हैं. अधिकारियों ने कहा कि ईरान के पास कितनी मिसाइलें हमले के लिए तैयार हैं और कितनी भंडार में रखी हैं, इस अनुमान को लेकर भरोसे का स्तर कम है. हालांकि उनका मानना है कि ईरान के पास अब भी मिसाइलों का बड़ा भंडार मौजूद है.

क्या बोले गालिबाफ 
इस बीच ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि हम न तो युद्ध और न ही शांति की अनिश्चित स्थिति में बने रहेंगे. उन्होंने कहा, “अगर अमेरिका हमारी सात उचित शर्तों को स्वीकार करता है, तो समझौते का रास्ता खुला रहेगा. अगर अमेरिका ने एक और गलती की, तो युद्ध के मैदान का भूगोल ईरान के सशस्त्र बल तय करेंगे.”

बहरीन पर हमलों को लेकर क्या कहा
इसके अलावा बहरीन पर हाल ही में हुए हमलों की खबरों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि ईरान हमलों का जवाब देना जारी रखेगा. इस्माइल बघाई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने पहले भी कहा है कि हम किसी भी हमले का जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेंगे, और आगे भी हम इसी रुख पर कायम रहेंगे.”

उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के बीच कोई खास मतभेद नहीं है और फैसले वाशिंगटन में नहीं, बल्कि कहीं और लिए जाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि कूटनीति का इस्तेमाल करने का मतलब यह नहीं है कि किसी पक्ष से कोई उम्मीद लगाई जाए. उन्होंने कहा, “अमेरिकी राजनयिक तो जैसे हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार बैठे हैं.” बघाई ने ये भी कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई भी प्रतिबद्धता स्वीकार नहीं करेगा. 

ये भी पढ़ें

SCO समिट: पाकिस्तान के मंत्री के भारत दौरे पर मनीष तिवारी का रिएक्शन, ‘देखना बाकी है कि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *